
अपनी पत्नी को धोखा दे रहे करण औजला? इंफ्लुएंसर ने लगाया अफेयर का आरोप, तो सिंगर की वाइफ ने तोड़ी चुप्पी
Karan Aujla Cheating Controversy: ‘तौबा-तौबा’ और ‘बॉयफ्रेंड’ जैसे चार्टबस्टर गाने देने वाले मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। उनपर अपनी पत्नी पलक औजला को चीट करने के आरोप लग रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अमेरिका की एक सिंगर और इंफ्लुएंसर MS Gori का दावा है कि वो सिंगर करण औजला के साथ एक “रोमांटिक रिलेशनशिप” में थी जबकि उन्हें पता नहीं था कि वो पहले से ही शादीशुदा हैं।
Image: instagram
MS Gori ने सोशल मीडिया पर बैक-टू-बैक पोस्ट करते हुए करण औजला पर अपनी वाइफ पलक औजला को चीट करने के आरोप लगाए हैं। इंफ्लुएंसर ने चैट के कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।
Image: instagramAdvertisement
अमेरिकी इंफ्लुएंसर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये भी आरोप लगाया है कि कैसे करण की टीम लगातार उन्हें धमका रही है और चुप रहने के लिए कह रही है लेकिन वो चुप नहीं बैठेंगी।
Image: instagram
चीटिंग के आरोपों के बीच पलक ने पति करण औजला के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वो करण के कान में कुछ कहती नजर आ रही हैं। कुछ लिखा नहीं है लेकिन करण का ही गाना ‘विनिंग स्पीच’ लगाया है।
Image: instagramAdvertisement
करण औजला और पलक ने 10 साल के रिलेशनशिप के बाद 2023 में शादी रचाई थी। पलक कनाडा की एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और Maison Palke नाम का एक ब्यूटी सैलून चलाती हैं।
Image: instagram
इस बीच, करण औजला या उनकी टीम की ओर से अभी तक चीटिंग के आरोपों पर कोई जवाब नहीं आया है। बता दें कि रिपब्लिक भारत करण पर लगे चीटिंग के आरोपों की पुष्टि नहीं करता।
Image: instagram