बॉलीवुड में शोक की लहर, मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता की बाथरूम में गिरने से मौत, 'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी दी थी हिट फिल्में
हिंदी सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि गुप्ता अपने घर के बाथरूम में अचानक गिर गए थे, जिसके बाद उनका निधन हुआ।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

हिंदी सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि गुप्ता अपने घर के बाथरूम में अचानक गिर गए थे, जिसके बाद उनका निधन हुआ। फिलहाल इस दुखद हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और उनके फैंस तथा फिल्म उद्योग से जुड़े लोग इस खबर से गहरे सदमे में हैं।
संजय गुप्ता ने हिंदी सिनेमा को कई ऐसी फिल्में दीं, जिन्हें आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। संजय निधन ने अपने करियर में ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘काबिल’ और ‘जज्बा’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन की जानकारी फिल्म मैगजीन इन्फॉर्मेशन के मुताबिक दी गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह कथित तौर पर अपने बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
आतिश से रखा था डायरेक्शन की दुनिया में कदम
संजय गुप्ता के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 12 फिल्मों का निर्देशन किया है। साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म आतिश: फील द फायर से उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपनी जर्नी शुरू की। संजय दत्त और आदित्य पंचोली स्टारर फिल्म में संजय गुप्ता के फिल्माए एक्शन, लिखे शार्प डायलॉग्स और मूवी की स्टोरी लाइन को लोगों ने बेहद पसंद किया।
Advertisement
कांटे की रिलीज के बाद 5 हफ्ते आईसीयू में रहे
संजय गुप्ता ने अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, कुमार गौरव, मलाइका अरोड़ा और लकी अली स्टारर फिल्म कांटे डायरेक्ट की थी। फिल्म के कुछ हिस्से लॉस एंजिलिस में शूट हुए थे, लेकिन तभी 9/11 हमले के चलते शूटिंग में काफी अड़चन हुई और शेड्यूल बदलना पड़ा। फिल्म 20 दिसंबर 2002 को रिलीज हुई और हिट साबित हुई। फिल्म रिलीज के एक हफ्ते बाद 27 दिसंबर 2002 को संजय गुप्ता का खंडाला से लौटते वक्त कार एक्सीडेंट हुआ। जब उन्हें एडमिट करवाया गया तो डॉक्टर्स ने साफ कहा कि उनके अगले 72 घंटे बेहद क्रिटिकल हैं। तब वह महज 35 साल के थे। डायरेक्टर को 5 हफ्तों तक अस्पताल में भर्ती रखा गया था।