बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल के थर्ड फ्लोर पर स्विमिंग पूल में उतरा करंट, 2 विदेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत

बेंगलुरु के फाइवस्टार होटल में एक बड़ा हादसा हुआ है। कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। इनमें एक नागरिक जर्मनी और दूसरा स्लोवाकिया का रहने वाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bengaluru 2 foreign nationals die of suspected electrocution in 5 star hotel pool
बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल के थर्ड फ्लोर पर स्विमिंग पूल में उतरा करंट, 2 विदेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत | Image: X

बेंगलुरु के फाइवस्टार होटल में एक बड़ा हादसा हुआ है। कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। इनमें एक नागरिक जर्मनी और दूसरा स्लोवाकिया का रहने वाला है। उनको बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक  मैथ्यू डेसेंटिस और भारतीय पूल अटेंडेंट  राहुल तिवारी घायल हो गए। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।

ये घटना शुक्रवार शाम को हलासुरू स्थित कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में हुई। दोनों विदेशी नागरिकों की मौत की वजह स्विमिंग पूल में करंट बताया जा रहा है। जर्मन नागरिक की पहचान 57 वर्षीय अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थीस के रूप में हुई है, जो लुफ्थांसा एयरलाइंस में क्रू मेंबर थे। इसके अलावा जान गंवाने वाले स्लोवाकियाई नागरिक 45 वर्षीय जुराज होर्वाट थे, जो टेक कंपनी आईबीएम में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करते थे।

बचाने की कोशिश में दो घायल

बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार शाम को होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में हुई, जब वे दोनों वहां तैरने गए थे। होटल में ठहरे 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसैंटिस और पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी (28) दोनों पीड़ितों को बचाने की कोशिश में घायल हो गए। दोनों घायलों को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वे अब खतरे से बाहर हैं।

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। इस घटना पर होटल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई टिप्पणी नहीं आई है। शनिवार सुबह होटल की वेबसाइट पर जानकारी दी गई कि उनका स्विमिंग पूल 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रखरखाव के लिए बंद रहेगा।

कॉनराड हिल्टन ग्रुप का एक 24 मंजिला लग्जरी फाइव-स्टार होटल है। इस घटना ने होटल की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक स्टैंडर्ड कमरे में रुकने का खर्च कम से कम 25,000 रुपये प्रति रात है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- '12 हजार करोड़ का कारोबार दांव पर, टाल दें रैली...' दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया गांधी, अखिलेश और ममता को लिखा खत, बताए ये 4 संकट

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड