Dhurandhar ने दुनियाभर में छापे इतने नोट, प्रभास की ‘सालार’ को पछाड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar Worldwide Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। भारत ही नहीं, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस मीटर तोड़ रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। भारत ही नहीं, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस मीटर तोड़ रहा है। अब इसने वर्ल्डवाइड एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' ने दुनियाभर में हाल ही में 600 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है और 12वें दिन प्रभास की 'सलार' को पीछे छोड़ दिया है।
धुरंधर ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया?
सामने आए आंकड़ों की माने तो, 'धुरंधर' ने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 37.87 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन कर कमाल कर दिया। विदेशी बाजार में भी फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर, इसने वर्ल्डवाइड 47.37 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया है।
अब कुल कमाई की बात करें तो, 'धुरंधर' ने विदेशों में अब तक 140 करोड़ रुपये का ग्रोस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। भारत और विदेशों के कुल कलेक्शन को मिलाकर, 12 दिनों में 'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 645.63 करोड़ रुपये ग्रोस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने अपनी पहली फिल्म से 600 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड बना लिया है।
Advertisement
'धुरंधर' ने प्रभास की ‘सालार’ को पछाड़ा
645.63 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, 'धुरंधर' ने ‘सालार’ (609.61 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए ग्लोबल लेवल पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय एडल्ट फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब उसे टॉप पर आने के लिए रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (910.72 करोड़ रुपये) को पछाड़ना होगा। बात करें भारत की, तो 'धुरंधर' ने 13 दिनों में 437.25 करोड़ रुपये का नेट टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर धमाल मचा दिया है। 13वें दिन इसने भारत में लगभग 25.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।