Dhurandhar Box Office Collection Day 13 : अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' 600 करोड़ क्लब में वीकेंड पर होगी शामिल? 'सैयारा' समेत इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ डाला

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तगड़े रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar Box Office Collection Day 13
Dhurandhar Box Office Collection Day 13 | Image: X

Dhurandhar Box Office Collection Day 13 : रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड के बाद जहां आमतौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है, वहीं 'धुरंधर' ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म की कमाई ने साबित कर दिया है कि ऑडियंस का प्यार अभी कम नहीं हुआ है।

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13

5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने पहले हफ्ते में 207 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया है। दूसरे वीकेंड पर शनिवार को 53 करोड़ और रविवार को 58 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया। सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा कमाए, जबकि दूसरे बुधवार को खबर लिखे जाने तक 25.50 करोड़ का कारोबार किया है। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 437.4 करोड़ तक पहुंच गया है, आने वाले दिनों में 'धुरंधर' जल्द ही 600 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है।

600 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही 'धुरंधर'

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने इस वीकेंड पर 'धुरंधर' 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म की मजबूत पकड़ और लगातार बनी ऑडियंस के इंटरेस्ट को देखते हुए यह भी कहा जा रहा है कि 'धुरंधर' जनवरी तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रह सकती है। इसका असर आने वाले समय में रिलीज होने वाली फिल्मों की कमाई पर भी पड़ सकता है।

फिल्म की कहानी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में पाकिस्तान की पॉलिटिक्स और देश से जुड़ी अहम घटनाओं को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। फिल्म की कहानी और दमदार एक्टिंग, शानदार म्यूजिक और बेहतरीन कास्टिंग के लिए खूब सराहा जा रहा है। फिल्म देखने वाले दर्शकों के साथ-साथ कई स्टार्स भी इसे इस साल की सबसे शानदार फिल्मों में से एक बता रहे हैं। 

Advertisement

यही वजह है कि धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म ने तो इस साल की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'धुरंधर' ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' का भारतीय नेट कलेक्शन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।  

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस श्रीलीला की सेल्फी वायरल होने की क्या है सच्चाई?

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड