अपडेटेड 23 March 2026 at 15:52 IST

1st Day 100 करोड़, 2nd Day 105 और 5th Day अबतक 542 करोड़ पार... दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ी रही 'धुरंधर 2' की कमाई, Dhurandhar 1 से कितना आगे?

Dhurandhar vs Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने अपने पहले पार्ट के कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar vs Dhurandhar 2  Box Office Collection
Dhurandhar vs Dhurandhar 2 Box Office Collection | Image: instagram

Dhurandhar vs Dhurandhar 2  Box Office Collection: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही धमाका कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इसने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पहले पार्ट की तुलना में दूसरे पार्ट को जबरदस्त ओपनिंग मिली है और इसका क्रेज दर्शकों के बीच साफ देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं।

पहले पार्ट की शुरुआती कमाई

'धुरंधर' के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ी थी। पहले दिन फिल्म ने 33.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि नेट कमाई 28 करोड़ रही थी। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 38.40 करोड़ पहुंची और तीसरे दिन 51.60 करोड़ का आंकड़ा पार किया। हालांकि सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आई और चौथे दिन फिल्म ने 27.90 करोड़ कमाए थे। पांचवें दिन फिल्म ने फिर से 32.40 करोड़ की कमाई की थी।

'धुरंधर 2' की धमाकेदार शुरुआत

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही प्रिव्यू शोज में 43 करोड़ की कमाई कर इतिहास रचा था। रिलीज के दिन फिल्म ने 99.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 78.94 करोड़, तीसरे दिन 105 करोड़ और चौथे दिन 107 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। पांच दिनों में फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 541.97 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 691.32 करोड़ पहुंच गया है। अभी भी पांचवे दिन की कमाई जारी है, ये आंकड़े खबर लिखने तक के हैं।

फिल्म के दोनों पार्ट्स के बीच रहा बड़ा अंतर

जहां धुरंधर का पहला पार्ट केवल हिंदी में रिलीज हुआ था, वहीं 'धुरंधर 2' को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। इसके अलावा पहले पार्ट को करीब 3500 स्क्रीन्स मिली थीं, जबकि दूसरे पार्ट को लगभग 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यही वजह है कि दूसरे पार्ट को मल्टी-लैंग्वेज और बड़े स्केल का फायदा मिल रहा है।

Advertisement

रिकॉर्ड्स की झड़ी

'धुरंधर 2' ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पेड प्रिव्यू से 43 करोड़ की कमाई करने वाली यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म ने महज 3 दिनों में 500 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया, जो कई बड़ी फिल्मों से तेज है। इसके अलावा फिल्म ने शनिवार और रविवार को लगातार 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म इसी रफ्तार से चलती रही तो यह दो हफ्तों के अंदर पहले पार्ट के लाइफटाइम कलेक्शन 1307.35 करोड़ को भी पार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: ईद पर 'धुरंधर 2' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, रणवीर की फिल्म ने रचा इतिहास

Advertisement

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 15:47 IST