अपडेटेड 21 March 2026 at 23:51 IST
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: ईद पर 'धुरंधर 2' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: ईद के मौके पर 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। रणवीर सिंह की फिल्म इस समय बॉलीवुड की सबसे बड़ी सनसनी बनी हुई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड में आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर रही है। फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और रिलीज के महज तीन दिन के अंदर ही इसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। आइए जानते हैं कि ईद के मौके पर कितनी कमाई कर ली है।
3 दिन में 300 करोड़ का रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। रिलीज के बाद दर्शकों की भीड़ ने इसे और बड़ा बना दिया है। शुक्रवार तक फिल्म का कुल कलेक्शन 226 करोड़ नेट इंडिया पहुंच चुका था। वहीं शनिवार शाम तक इसमें 80 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ और फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले 'पुष्पा 2' ने 5 दिन में ये रिकॉर्ड बनाया था, जबकि 'जवान' को 6 दिन लगे थे।
‘धुरंधर 2’ डे 3 टोटल कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार प्रदर्शन कर रही है और महज चार दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने 339.27 करोड़ रुपये का शानदार कुल कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की शुरुआत 'डे 0' पर 43 करोड़ रुपये के साथ हुई थी, जिसके बाद पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन थोड़ा गिरकर 80.72 करोड़ रुपये रहा, लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई और 113.00 करोड़ रुपये बटोरकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
ईद का मिला बड़ा फायदा
ईद के मौके पर फिल्म 'धुरंधर 2' को जबरदस्त फायदा मिला है। देशभर के सिनेमाघरों में देर रात तक शो हाउसफुल चल रहे हैं। मेट्रो शहरों से लेकर छोटे शहरों तक टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
Advertisement
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है अपने ही रिकॉर्ड
गुरुवार को फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सबसे बड़ा ओपनिंग डे रिकॉर्ड बनाया था। अब उम्मीद की जा रही है कि शनिवार को ये अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है। फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े खबर लिखने तक ही हैं, नाइट शो के आंकड़े आने तक लिखे गए कमाई के आंकड़ों में इजाफा हो सकता है।
पुराने रिकॉर्ड हुए ध्वस्त
कभी पीके ने 300 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी, लेकिन अब वही आंकड़ा कुछ दिनों में पार हो रहा है। 'धुरंधर 2' ने साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस के नए मानक तय हो चुके हैं। रणवीर सिंह की फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ तीन दिन ही हुए हैं, इसने अब तक कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। आने वाले दिनों में 'धुरंधर 2' बॉलीवुड में अपनी कमाई से इतिहास रच सकती है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 23:49 IST