Dhurandhar vs Avatar 3: भारत में साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनी 'अवतार 3', 'धुरंधर' के आगे भी बॉक्स ऑफिस पर फीकी नहीं पड़ी चमक
भारतीय सिनेमाघरों में 'धुरंधर' की आंधी के बीच 'अवतार: फायर एंड एश' ने बिना किसी शोरगुल के बड़ा कमाल कर दिखाया है। जेम्स कैमरून की ये फिल्म भारत में 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar vs Avatar 3: आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' से कड़ी टक्कर के बावजूद जेम्स कैमरून की 'अवतार 3' दर्शकों को टिकट खिड़की तक लाने में कामयाब हो रही है। भारतीय सिनेमाघरों में 'धुरंधर' की आंधी के बीच 'अवतार: फायर एंड एश' ने बिना किसी शोरगुल के बड़ा कमाल कर दिखाया है।
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। चाहे देश हो या विदेश इसकी रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म तीसरा हफ्ता पार करने के बावजूद आंधी मचाए हुए है। जेम्स कैमरून की 'अवतार 3' के तगड़े बेस और क्रेज के बावजूद 'धुरंधर' के कलेक्शन पर कुछ खासा असर नहीं पड़ा। लेकिन जेम्स कैमरून की अवतार: फायर एंड ऐश' भारत में 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
'धुरंधर' ने 23वें दिन की कितनी कमाई?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर' ने 23वें दिन को भी बॉक्स ऑफिस पर रूल किया। इसने भारतीय बाजार में 20.5 करोड़ रुपये बटोरे। इसके अलावा रविवार के 1 बजे तक के सामने आए आंकड़ों की बात करें तो 'धुरंधर' ने 3.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि शाम तक इसमें बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ फिल्म का अब तक का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 671.01 करोड़ रुपये हो गया है।
किन फिल्मों को पछाड़ा?
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस नंबर के मामले में फिल्म 'छावा', 'जवान', 'पुष्पा 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है।
Advertisement
'अवतार 3' ने 9वें दिन छापे इतने करोड़
वहीं 'अवतार: फायर एंड एश' की बात करें तो अपने दूसरे शनिवार और 9वें दिन में इसने 9.6 करोड़ रुपये जुटाए, जो शुक्रवार के मुकाबले ठीक रहा। वहीं रविवार को 'अवतार 3' ने दोपहर 1 बजे तक 1.66 करोड़ रुपये कमाए। इसमें भी शाम तक इजाफा देखने को मिलेगा। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 128.41 करोड़ रुपये हुआ है।
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ कब हुई रिलीज
बता दें कि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसने नौ दिन के भीतर दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अब न्यू ईयर सामने है, ऐसे में हर किसी की निगाहें टिकी हुई है। उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का बड़ा फायदा मिलेगा।