अपडेटेड 10 February 2026 at 20:40 IST
Dhurandhar Viral Video: शीतकालीन ओलंपिक 2026 में 'धुरंधर' के गाने की धूम, रशियन-जॉर्जियन स्केटर ने सॉन्ग पर किया जोरदार डांस
Viral Dance Video: ‘धुरंधर’ का म्यूजिक अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग प्लेटफॉर्म पर भी अपनी धूम मचा रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Dhurandhar Title Track Viral Video: आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुए भले ही दो महीने बीत चुके हों, लेकिन इसका क्रेज अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। साश्वत सचदेव द्वारा कंपोज किए गए इस फिल्म के गाने न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में चार्ट्स पर छाए हुए हैं।
विंटर ओलंपिक 2026 में गूंजा धुरंधर का टाइटल ट्रैक
हाल ही में इटली के मिलान और कोर्टिना डी’एम्पेजो में चल रहे शीतकालीन ओलंपिक 2026 में ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक बजाया गया। इस खास मौके पर रशियन-जॉर्जियन फिगर स्केटर अनास्तासिया गुबानोवा ने इस गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने बर्फ पर फिसलते हुए इतनी खूबसूरती से स्केटिंग की। वहां मौजूद दर्शक ही नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके दीवाने हो गए। उनका यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड गानों पर दिखा जबरदस्त तालमेल
इस वायरल वीडियो में अनास्तासिया ने अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत फिल्म ‘अशोका’ के मशहूर गाने ‘सन सननना सन’ से की और फिर धीरे-धीरे हाई-एनर्जी ‘धुरंधर’ ट्रैक पर शिफ्ट हो गईं। जैसे ही म्यूजिक बदला, उनकी कोरियोग्राफी भी और ज्यादा एनर्जेटिक और शार्प हो गई। उन्होंने अपने स्पिन और फुटवर्क को गाने की बीट्स के साथ शानदार तरीके से सिंक किया। इस दौरान उन्होंने लाल और सुनहरे रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी और माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई थी, जो उनके लुक को और भी खास बना रही थी।
NBA मैच में भी बज चुका है धुरंधर का गाना
यह पहली बार नहीं है जब ‘धुरंधर’ का गाना इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट में बजा हो। इससे पहले जनवरी में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुए एक NBA मैच के दौरान भी यह ट्रैक सुनाई दिया था। गोल्डन स्टेट वॉरियर्स और मिलवॉकी बक्स के मैच के बीच मशहूर भांगड़ा डांस ग्रुप भांगड़ा एम्पायर ने इस गाने पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी थी, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
Advertisement
दुनिया भर में छाया धुरंधर का जादू
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ को भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल ऑडियंस से भी जबरदस्त प्यार मिला है। खास तौर पर इसका टाइटल ट्रैक आजकल स्पोर्ट्स इवेंट्स, सोशल मीडिया रील्स और फैन एडिट्स में खूब इस्तेमाल हो रहा है। फिल्म इस समय नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, वहीं इसके सीक्वल की रिलीज डेट 19 मार्च तय की गई है। ‘धुरंधर’ का म्यूजिक अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग प्लेटफॉर्म पर भी अपनी धूम मचा रहा है।
यह जरूर पढ़ें: Dhurandhar Viral Dance: NBA में 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक ने मचाया धमाल, अमेरिकी स्टेडियम में डांस का वीडियो हुआ वायरल
Advertisement
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 20:39 IST