अपडेटेड 22 March 2026 at 07:10 IST

पहले दिन 100 करोड़, दूसरे दिन 200 करोड़, तीसरे दिन 300 करोड़…. Dhurandhar 2 ने 3 दिनों में ‘पुष्पा 2’ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड छीना

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 3: पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने तो इतिहास रचा ही लेकिन बहुत से मामले में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से पीछे रह गई थी।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar The Revenge
Dhurandhar The Revenge | Image: instagram

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कही गुना बढ़कर कमाई कर रही है। आदित्य धर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर फिल्म की कहानी दमदार हो तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। यही कारण है कि केवल तीन दिनों में ही उसने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे पूरा करने में अच्छी से अच्छी फिल्मों के पसीने छूट जाते हैं।

पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने तो इतिहास रचा ही लेकिन बहुत से मामले में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से पीछे रह गई थी। हालांकि, अब लग रहा है कि इसका सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर कोई रहम नहीं करने वाला और एक-एक करके सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा।

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के डे 3 का कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ आए दिन बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए माइलस्टोन सेट कर रही है। अर्जुन रामपाल स्टारर को भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में केवल तीन दिन लगे। Sacnilk ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर साझा कर दिए हैं जिसमें उसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

Dhurandhar The Revenge

कल ईद थी तो ऐसे में सिनेमाघर दर्शकों से खचाखच भरे रहे। डे 3 पर ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने शानदार बढ़त दिखाते हुए 113 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। ये फिल्म का अबतक का सबसे ज्यादा सिंगल डे कलेक्शन है। 

Advertisement

‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा

113 करोड़ रुपये में से हिंदी भाषा में ही ‘धुरंधर 2’ ने 105 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाल लिए। इसका मतलब है कि फिल्म ने अपनी ओपनिंग से भी ज्यादा तीसरे दिन केवल हिंदी में इतना कलेक्शन कर लिया है जो वाकई काफी हैरत की बात है। रणवीर सिंह स्टारर ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये तो 19 मार्च को ओपनिंग पर सेंचुरी मारते हुए 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे।

अब तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से सबसे बड़ा रिकॉर्ड छीन लिया है। दरअसल, ‘पुष्पा 2’ ने हिंदी भाषा में सिंगल डे का सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड बनाया था। उसने चौथे दिन हिंदी में ही कुल 102 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ ने अपने 105 करोड़ रुपये के आंकड़े के साथ ‘पुष्पा 2’ को धूल चटा दी है। अब तीन दिनों के बाद ‘धुरंधर 2’ का भारत में कुल कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये हो चुका है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar The Revenge: दो दिनों में 200 करोड़ पार, ‘धुरंधर 2’ की आंधी में बह गया ‘पुष्पा 2’ का ये रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 07:10 IST