अपडेटेड 21 March 2026 at 07:08 IST
Dhurandhar The Revenge: दो दिनों में 200 करोड़ पार, ‘धुरंधर 2’ की आंधी में बह गया ‘पुष्पा 2’ का ये रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 2: ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये कमाए और फिर 19 मार्च को सेंचुरी मारते हुए 102.55 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई कर डाली।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को देखने के लिए थिएटर के बाहर लाइन लगी हुई है। सोशल मीडिया पर स्पॉइलर से बचने के लिए फैंस तुरंत टिकट खरीदकर फिल्म देखने जा रहे हैं। पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद लोग सीक्वल देखने के लिए भी बेताब थे और उनकी यही बेताबी अब बॉक्स ऑफिस पर कहर बनकर टूट रही है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर द रिवेंज’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पेड प्रीव्यू में ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब इसके दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके बाद फिल्म भारत में 200 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री मार चुकी है।
‘धुरंधर द रिवेंज’ के डे 2 का कलेक्शन
Sacnilk के बॉक्स ऑफिस नंबर के हिसाब से, ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये कमाए थे और फिर ओपनिंग डे (19 मार्च) को इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी मारते हुए 102.55 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई कर डाली। अब दूसरे दिन भी फिल्म जोरों से कमाई कर रही है।
इसके दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी Sacnilk ने दे दिए हैं। दूसरे दिन यानि पहले फ्राइडे को ‘धुरंधर द रिवेंज’ की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई, उसके बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म ने इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Advertisement
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ ने दूसरे दिन भारत में लगभग 80.72 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसमें हिंदी भाषा का कलेक्शन 78.94 करोड़ रुपये है। इसी आंकड़े के साथ उसने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को धूल चटा दी जिसने दूसरे दिन हिंदी में केवल 56.90 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘धुरंधर 2’ अब दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।
200 करोड़ के क्लब में ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2’ पहले दिन 100 करोड़ तो दूसरे दिन 200 करोड़ के क्लब में एंटर कर चुकी है। दो दिनों के बाद उसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 226.27 करोड़ रुपये हो चुका है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 07:08 IST