अपडेटेड 7 March 2026 at 17:28 IST

Dhurandhar 2 Advance Booking: ट्रेलर आते ही ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास, 2 घंटे में धड़ाधड़ बिक गए 4 करोड़ के टिकट

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का धमाकेदार सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर आज 7 मार्च को रिलीज हो चुका है। फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2 will release on March 19
Dhurandhar 2 | Image: Republic

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का धमाकेदार सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर आज 7 मार्च को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा और अब दर्शकों से फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं हो रहा है जो 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फैंस कब से ये जानने के लिए उत्साहित थे कि आखिर आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी।

बता दें कि फिल्म की हाइप को और तगड़ा करते हुए मेकर्स ने 18 मार्च की शाम को कुछ पेड प्रीव्यू शो भी रखे हैं जिसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। और इसके जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो आपके होश उड़ा देगा। इनसे पता चल रहा है कि कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ से भी बड़ी सुनामी आने वाली है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का एडवांस बुकिंग में धमाल

Sacnilk के आंकड़ों की माने तो, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग खुलते ही महज दो घंटे में चार करोड़ रुपये के टिकट बेच दिए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म नेशनल सिनेमा चैन (PVR, INOX और सिनेपोलिस) में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली टॉप 5 फिल्मों की सूची में जगह बना पाएगी।

पहले नंबर पर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ है जिसने 9,75,000 टिकट एडवांस बुकिंग में बेचकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। दूसरे नंबर पर ‘बाहुबली 2’ (हिंदी) है जिसने 6,50,000 टिकट बेचकर ऐतिहासिक भारतीय फिल्म का ताज पहन लिया है। तीसरे नंबर पर ‘जवान’ (5,57,000 टिकट), चौथे नंबर पर ‘पठान’ (5,56,000 टिकट) और पांचवें नंबर पर ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (5,50,000 टिकट) है। 

Advertisement

‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में बेचे कितने टिकट?

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म की एडवांस बुकिंग के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शो की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

उन्होंने एक्स पर फिल्म की रिलीज से पहले होने वाले पेड प्रीव्यू शो की शुरुआती लोकप्रियता का जिक्र करते हुए लिखा, “'धुरंधर द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल... 18 मार्च 2026 को होने वाले पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और धुरंधर 2 पहले से ही #BMS पर ट्रेंड कर रही है, उसके प्रति घंटे 75,000 टिकट बिक रहे हैं।”

Advertisement

ये भी पढ़ेंः KSBKBT Spoiler: मिहिर ने नोयोना को किया एक्सपोज, लेकिन तुलसी को सताने लगा नया डर; अतीत को भुला फिर साथ आएंगे Tulsi-Mihir?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 17:28 IST