KSBKBT Spoiler: मिहिर ने नोयोना को किया एक्सपोज, लेकिन तुलसी को सताने लगा नया डर; अतीत को भुला फिर साथ आएंगे Tulsi-Mihir?

KSBKBT Spoiler: तुलसी-मिहिर की जिंदगी में शांति कभी ज्यादा देर नहीं टिकती। हर बार ऐसा लगता है अब सब ठीक होने वाला है, लेकिन कोई न कोई नया संकट फिर उनके रिश्ते को आजमाने लगता है। अभी नोयोना का चैप्टर खत्म ही हुआ है कि दोनों को एक नई चिंता सताने लगी है।

Follow : Google News Icon  
kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 mihir angrily asks noina to leave house will tulsi return to shanti Niketan know latest update spoiler
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 | Image: Screen Grab

KSBKBT Spoiler: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने अपने दिलचस्प प्लॉट से दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा है। शो में जबरदस्त ट्वीस एंड टर्न्स देखने को मिले। मिहिर ने पूरे घरवालों के सामने नोयोना के झूठ को एक्सपोज कर दिया। पिछले 6 सालों से जिस झूठ को पूरा घर सच मान रहा था, जब उसके पीछे की सच्चाई सामने आई तो हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

इस दौरान नोयोना ने मिहिर को समझाने की कोशिश की, लेकिन मिहिर ने एक न सुनी। सालों तक खुद को झूठ के अंधेरे में रखे जाने से बौखलाए मिहिर ने आखिरकार नोयोना को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि वापस उनके घर-परिवार की ओर नजरें उठाकर भी न देखे। मिहिर के साथ-साथ उनके बच्चे ऋतिक, अंगद, वृंदा, परी का भी गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने खरी-खोटी सुनाई। यही नहीं मिहिर की चाची तो नोयोना का हाथ पकड़कर उन्हें घर से बाहर निकलाने पर तुल गईं। लेकिन नोयोना ने उन्हें तुरंत रोक दिया और कहा कि वो खुद चली जाएंगी।

अपकमिंग एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा?

इसी के साथ शांति निकेतन में खुशियों की दस्तक देती दिख सकती है। अपकमिंग एपिसोड में मिहिर और तुलसी अपने बच्चों के लिए साथ आ सकते हैं। तुलसी और मिहिर को इस बात का एहसास होगा कि उनके अलग होने का असर उनके बच्चों पर भी पड़ रहा है। उनका कोई भी बच्चा अपनी जिंदगी में खुश नहीं है।

तुलसी खाएगी कसम!

मिहिर और तुलसी इस बात पर गौर करेंगे कि कैसे गौतम उनसे नाराज है और उसके पत्नी और बच्चे उससे दूर हैं। ऋतिक एक गलत शादी में फंसा हुआ है जहां उसके और उसकी पत्नी के बीच तालमेल ही नहीं था। मिहिर तुलसी से अपने दिल का दर्द बयां करता दिखा कि कैसे वो एक अच्छे माता-पिता बनने में फेल हो गए। वहीं तुलसी प्रण लेती है कि चाहे कुछ भी हो जाए वो अपने बच्चों को बिखरने नहीं देगी।

Advertisement

मिताली से तलाक लेगा ऋतिक?

वृंदा और अंगद की घर वापसी मिताली को खटकने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिताली अंगद की पत्नी वृंदा को लगातार परेशान करेगी और उसके लिए हर दिन नई मुसीबत खड़ी करेगी। रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं कि अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान होकर ऋतिक मिताली से तलाक लेने का फैसला करेगा। इस फैसले में तुलसी भी अपने बेटे का साथ देती दिखाई देगी।

ऋतिक और मुन्नी की शुरू होगी लव स्टोरी?

उधर मुन्नी भी राहुल से अपनी सगाई तोड़ चुकी है। ऐसे में मुमकिन है कि दोनों के लव स्टोरी का ट्रैक दिखाया जा सकता है। खैर, आने वाले एपिसोड में काफी कुछ दिलचस्प होने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: रश्मिका-विजय की शादी रही आलीशान, लेकिन पर्दे के पीछे छिपा ये असली रूप!

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड