Dhurandhar 2: 'बड़े साहब' से लेकर 'हमजा अली' का सच आएगा सामने, 'धुरंधर 2' में उठेगा पहले पार्ट के इन बड़े राज से पर्दा
Dhurandhar The Revenge: फिल्म 'धुरंधर 2' सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बल्कि कई रहस्यों से भरी कहानी है। ‘बड़े साहब’ की पहचान से लेकर जसकीरत सिंह रंगी के अतीत तक फैंस को उम्मीद है कि इस बार उन्हें इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
- मनोरंजन समाचार
- 4 min read

Dhurandhar 2 Starcast: स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के पेड प्रीव्यू 18 मार्च को रखे गए हैं, जबकि यह 19 मार्च से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी बता रहे हैं कि दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पहले पार्ट के बाद से ही कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अभी तक सामने नहीं आए हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के दूसरे भाग में कई बड़े राज से पर्दा उठेगा। आइए जानते हैं वो 8 सवाल जो फैंस के दिमाग में लगातार घूम रहे हैं।
जसकीरत सिंह रंगी कैसे बने हमजा अली माजरी?
फिल्म के पहले पार्ट में खुलासा हुआ था कि हमजा अली माजरी का असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है। कहानी में कुछ फ्लैशबैक भी दिखाए गए थे, जिसमें पंजाब के एक गांव में एक सिख व्यक्ति को घसीटकर ले जाया जाता है और बाद में उसे पेड़ से लटका हुआ दिखाया जाता है।
कई लोगों का मानना है कि वह व्यक्ति जसकीरत के पिता हो सकते हैं। अगर ऐसा है, तो शायद इसी वजह से जसकीरत की जिंदगी में बदले की आग पैदा हुई और वह इस मिशन में शामिल हुआ।
Advertisement
मेजर इकबाल और जस्किरत का क्या रिश्ता है?
फिल्म में अर्जुन रामपाल द्वारा निभाया गया मेजर इकबाल एक खतरनाक विलेन के रूप में सामने आया था। वह कई आतंकी हमलों की साजिश रचता दिखाई देता है।
ट्रेलर में इशारा मिलता है कि मेजर इकबाल का जसकीरत सिंह रंगी के अतीत से कोई कनेक्शन हो सकता है। संभव है कि दोनों पहले भी आमने-सामने आ चुके हों।
Advertisement
आखिर कौन है ‘बड़े साहब’?
पहले पार्ट का सबसे बड़ा रहस्य ‘बड़े साहब’ की पहचान है। फिल्म में कई बार इस नाम का जिक्र हुआ है और बताया गया है कि पाकिस्तान में आतंक और राजनीति की बड़ी साजिशों के पीछे यही शख्स है।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस किरदार को इमरान हाश्मी निभा सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
क्या रहमान डकैत फिर दिखेंगे?
फिल्म के पहले भाग में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाया था। वह लियारी का एक बड़ा गैंगस्टर और नेता था। खबरें हैं कि फैंस की मांग पर फिल्म के मेकर्स ने कुछ नए सीन शूट किए हैं, जिनमें रहमान डकैत की वापसी हो सकती है।
क्या ‘उरी’ और ‘धुरंधर’ की कहानी जुड़ी हुई है?
फिल्म के क्लाइमैक्स में जस्किरत सिंह रंगी एक डायलॉग बोलता है, “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”
यह वही डायलॉग है जो 'उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक' में भी सुनने को मिला था। इसी वजह से फैंस को शक है कि दोनों फिल्मों की कहानी कहीं न कहीं आपस में जुड़ी हुई है।
क्या जसकीरत सिंह रंगी जिंदा बचेंगे?
फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि इस बार एक्शन और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है। कई हाथापाई और जबरदस्त फाइट सीन्स देखने को मिलेंगे। ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या हमजा अली माजरी यानी जस्किरत सिंह रंगी इस मिशन के बाद जिंदा बचेंगे या नहीं।
यामी गौतम का क्या होगा रोल?
फिल्म में यामी गौतम का भी अहम रोल बताया जा रहा है। हालांकि उनके किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी तक ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। कई लोग मान रहे हैं कि वह 'उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक' वाली अंडरकवर रॉ एजेंट के रूप में वापस आ सकती हैं, लेकिन यह अभी तक रहस्य बना हुआ है।
क्या आएगा धुरंधर का तीसरा पार्ट?
सोशल मीडिया पर एक चर्चा यह भी चल रही है कि 'धुरंधर 3' भी जल्द आ सकती है। कुछ वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि इसका अगला भाग जून 2026 में रिलीज हो सकता है। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
फिल्म 'धुरंधर 2' सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बल्कि कई रहस्यों से भरी कहानी है। ‘बड़े साहब’ की पहचान से लेकर जसकीरत सिंह रंगी के अतीत तक फैंस को उम्मीद है कि इस बार उन्हें इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि 19 मार्च को रिलीज होने के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।