Dhurandhar Re-Release: सिनेमाघरों में फिर से गूंजेगी 'धुरंधर' की दहाड़, री-रिलीज को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान; कब और कहां देखें?
Dhurandhar Re-Release Date: फिल्म 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह नजर आए थे। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar Movie Release: एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन और रोमांच का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। सुपरहिट स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' को मेकर्स दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं। यह फैसला फिल्म के दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले लिया गया है, ताकि दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ सके।
इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह नजर आए थे। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी।
कब फिर से रिलीज होगी ‘धुरंधर’?
फिल्म के प्रोड्यूसर्स जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने घोषणा की है कि 13 मार्च को ‘धुरंधर’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
यह फिल्म दुनियाभर में करीब 500 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। इनमें से 250 स्क्रीन भारत में होंगी, जबकि बाकी 250 स्क्रीन विदेशों में दी गई हैं।
Advertisement
खास बात यह है कि नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म को 185 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा, जिससे वहां के फैंस भी इसे बड़े पर्दे पर एंजॉय कर सकेंगे।
‘धुरंधर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग
पहले पार्ट की शानदार सफलता के बाद मेकर्स अब 'धुरंधर 2' को लेकर भी खास तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की स्पेशल प्रीमियर स्क्रीनिंग 18 मार्च को कनाडा और अमेरिका में रखी जाएगी। इसके बाद यह फिल्म 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
Advertisement
मेकर्स ने बताया है कि इस स्पेशल स्क्रीनिंग को प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट (PLF) स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, जिससे दर्शकों को शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिल सके।
‘धुरंधर’ की कहानी क्या है?
डायरेक्टर आदित्य धर की यह फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी पर आधारित है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय एजेंट पाकिस्तान में जाकर वहां के क्राइम वर्ल्ड में घुसपैठ करता है और कई बड़े मिशनों को अंजाम देता है।
फिल्म में भारत पर हुए आतंकी हमलों और एक गुप्त मिशन ऑपरेशन ल्यारी से जुड़े कई पहलुओं को भी दिखाया गया है। अब इसके दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2' में हमजा अली मजारी के पुराने नाम जसकीरत सिंह रंगी की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।