Dhurandhar OTT Verdict: थिएटर के बाद अब नेटफ्लिक्स पर भी रिकॉर्ड तोड़ रही ‘धुरंधर’, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ हुई धुआं-धुआं
Dhurandhar OTT Verdict: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और यहां भी अपने डेब्यू वीक में इसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar OTT Verdict: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ जबसे थिएटर में रिलीज हुई है, तबसे ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। बड़े पर्दे पर इतिहास रचने के बाद आदित्य धर डायरेक्टोरियल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और यहां भी अपने डेब्यू वीक में इसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले।
फिल्म ‘धुरंधर’ भारत, ओमान, पाकिस्तान, बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात सहित सात देशों में टॉप पर ट्रेंड कर रही है। इसने ये उपलब्धि तब हासिल की है जब फिल्म की थिएटर रिलीज पर खाड़ी देशों और पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया था। इसके अलावा, फिल्म 22 देशों में नेटफ्लिक्स पर हफ्ते की टॉप 10 गैर-अंग्रेजी फिल्मों की लिस्ट में भी ट्रेंड कर रही है।
नेटफ्लिक्स पर ‘धुरंधर’ ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
नेटफ्लिक्स के 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक के आंकड़ों की माने तो, 'धुरंधर' ने ओटीटी रिलीज के अपने पहले हफ्ते में ही 21.6 मिलियन व्यूइंग घंटों के मुकाबले 7.6 मिलियन की व्यूअरशिप हासिल कर ली है और इसी के साथ नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 गैर-अंग्रेजी फिल्मों की ग्लोबल लिस्ट में पहले नंबर पर आ गई है।
‘धुरंधर’ के डेब्यू वीक में बनाए रिकॉर्ड्स पर एक नजर-
सबसे बड़े ओपनिंग वीक वाली भारतीय फिल्म
Advertisement
पहला रिकॉर्ड ये है कि ‘धुरंधर’ ने थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई भारतीय फिल्म के सबसे बड़े ओपनिंग वीक का खिताब अपने नाम कर लिया है। पहले वीक में 76 लाख व्यूज के साथ, इसने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (62 लाख व्यूज) को आसानी से पछाड़ दिया है। ये 2024-2026 की फिल्मों का आंकड़ा है।
नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी स्पाई थ्रिलर
Advertisement
अक्षय खन्ना की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने कुछ सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों की लाइफटाइम व्यूअरशिप को भी धूल चटा दी है। अपने पहले हफ्ते की व्यूअरशिप में ही इसने ‘वॉर 2’ की पूरी लाइफटाइम व्यूअरशिप को पीछे छोड़ दिया है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस स्पाई-थ्रिलर को नेटफ्लिक्स पर 69 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल
अब ‘धुरंधर’ ने सीधे 2025-2026 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। ये 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हुई थी और अभी से लिस्ट में आठवें नंबर पर आ गई है और इसी के साथ ‘महावतार नरसिम्हा’ को टॉप 10 से बाहर कर दिया है। अगले हफ्ते ‘धुरंधर’ आराम से टॉप 5 में शामिल हो जाएगी।