अपडेटेड 1 February 2026 at 10:04 IST
थिएटर में धमाल, नेटफ्लिक्स पर बवाल… Dhurandhar की OTT रिलीज में बड़ी गलती? फैन की शिकायत पर हुआ एक्शन
Dhurandhar OTT Release: फैंस ने नोटिस किया है कि थिएटर में जो ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी और जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, उसमें फर्क है। ऐसा नेटिजंस का कहना है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को आखिरकार ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसे 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, फैंस ने नोटिस किया है कि थिएटर में जो ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी और जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, उसमें फर्क है। ऐसा नेटिजंस का कहना है।
दर्शकों ने सोशल मीडिया के जरिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘धुरंधर’ को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए हैं। पहले लोगों ने 9 मिनट के कम रनटाइम पर आपत्ति जताई जिसके बाद ऐसा क्लियर हुआ कि थिएटर और ओटीटी रिलीज का कंटेंट सेम है, पूरी फिल्म वैसी कि वैसी ही ओटीटी पर डाली गई है, उसमें कुछ बदलाव नहीं है।
ओटीटी पर 'धुरंधर’ की खराब क्वालिटी!
अब लोगों ने ओटीटी पर रिलीज की गई फिल्म ‘धुरंधर’ की खराब क्वालिटी को लेकर शिकायत की है। जिसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इसे ठीक करने के लिए तुरंत कदम उठाए। खबरों की माने तो, अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल करने के लिए नेटफ्लिक्स ने लगभग 130 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जिससे यह किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओटीटी डील में से एक बन चुकी है।
बता दें कि जबसे ‘धुरंधर’ ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है, तबसे ही वो किसी ना किसी वजह से विवादों में छाई हुई है। कुछ फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि कैसे ए रेटिंग मिलने के बाद भी नेटफ्लिक्स पर गालियों और अपशब्दों को म्यूट कर दिया गया है। इससे वो लोग खफा हो गए जो ओटीटी पर फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन देखना चाहते थे। वही, बहुत से लोगों को खराब कलर ग्रेडिंग की समस्या भी खटक रही थी। इससे फिल्म की कलर क्वालिटी काफी भद्दी लग रही थी जिससे उनका एक्सपीरियंस भी खराब रहा।
Advertisement
नेटफ्लिक्स ने सुनी फैंस की शिकायत
जैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इन शिकायतों को रखना शुरू किया, नेटफ्लिक्स ने तुरंत उनकी समस्या सुनते हुए फिल्म के प्रिंट को बेहतर कलर ग्रेडिंग के साथ अपग्रेड कर दिया है। दर्शकों को इससे राहत तो मिली है लेकिन फिर भी उनका कहना है कि जो फील ‘धुरंधर’ को बड़े पर्दे पर देखकर आया, वो ओटीटी पर छोटी स्क्रीन पर कभी नहीं आ सकता।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 10:04 IST