Dhurandhar के गाने Fa9la की दुनियाभर में धूम, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह, बहरीन के रैपर ने जताई किसे दिया क्रेडिट?
Fa9la song: बहरीन के म्यूजिशियन फ्लिपराची के गाने Fa9la ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। धुरंधर में भी इसी गाने का ट्रैक यूज किया गया। बहरीन के रैपर इस उपलब्धि से खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Flipperachi song Fa9la sets Guinness World Record: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में कुछ सेकेंड के लिए दिखाए गए अरबी गाने 'फासला' Fa9la से बहरीन के रैपर फ्लिपराची की जिंदगी बदल गई है। फ्लिपराची ने म्यूजिक की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस गाने ने 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपनी जगह बनाई है।
Fa9la बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के लिए फ्लिपराची को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से पहचान मिली, जिस पर रैपर ने खुशी जाहिर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
फ्लिपराची ने इस बात की जताई हैरानी
फ्लिपराची ने इस उपलब्धि को अपने लिए एक बेहतरीन एहसास था। साथ ही उन्होंने हैरानी जताई कि गाने के बोल अरबी में होने के बाद भी यह हिंदी बोलने वाले लोगों के बीच इतना पॉपुलर हो गया। उन्होंने कहा कि गाने को मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी के चलते यह एक ही समय में चार चार्ट्स में टॉप पर रहा।
बता दें कि बिलबोर्ड चार्ट (Billboard) अमेरिका की एक प्रमुख प्रकाशन कंपनी की ओर से जारी की जाने वाली सबसे प्रसिद्ध संगीत रैंकिंग सूची है। यह गानों, एल्बमों और कलाकारों की लोकप्रियता का आकलन करती है। यह चार्ट स्ट्रीमिंग, रेडियो एयरप्ले और बिक्री (डिजिटल व खुदरा) के आंकड़ों के आधार पर यह निर्धारित करता है कि वर्तमान में कौन-सा संगीत सबसे लोकप्रिय है।
Advertisement
गाने में छाए अक्षय खन्ना
'धुरंधर' में यह गाना उस वक्त जब फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार हथियारों की डील के लिए बलूच पहुंचता है। गाने की धुन के साथ इस पर अक्षय खन्ना के अंदाज, एक्सप्रेशन और स्टेप्स कमाल के हैं, जिसने इस गाने को वायरल बना दिया। सोशल मीडिया पर भी यह गाना छाया रहा और लोग इस पर अपने-अपने अंदाज में रील बनाते नजर आए।
'FA9LA' गाने को 2024 में यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। 'धुरंधर' में इसी ट्रैक को यूज किया गया है। फ्लिपराची ने इस गाने को सिर्फ गाया ही नहीं, बल्कि लिखा और कंपोज भी किया है। यह एक अरबी गाना है, जिसकी धुन और एनर्जी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है।