Ahan Shetty: ‘तड़प’ से डेब्यू के बाद क्यों फिल्में साइन नहीं कर पाए सुनील शेट्टी के बेटे? 5 साल बाद Border 2 से की वापसी
Ahan Shetty: अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' इस समय थिएटर में धमाका मचा रही है। उन्होंने 2021 में रोमांटिक मूवी 'तड़प' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ahan Shetty: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस समय थिएटर में धमाका मचा रही है। फिल्म ने एक हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी नजर आए थे जिनका कहना है कि पिछले शुक्रवार ने उनके लिए सब बदल दिया जब ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई थी।
अहान शेट्टी ने 2021 में रोमांटिक मूवी ‘तड़प’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन अहान के परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। अब सीधा पांच साल बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई है।
‘तड़प’ के बाद अहान शेट्टी ने साइन नहीं की फिल्में
अहान शेट्टी ने हाल ही में मिड-डे से बातचीत में इतना लंबा ब्रेक लेने के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘तड़प’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद वो चाहकर भी सालों तक कोई नई फिल्म साइन नहीं कर पाए। अहान ने इसके पीछे के कारण का खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि कैसे ‘तड़प’ ने उस समय 40 करोड़ रुपये कमाए थे जब और फिल्में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही थीं। अहान का कहना है कि कम कलेक्शन के बाद भी उन्होंने मुनाफा कमाया। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उसके बाद का समय मुश्किल भरा रहा।
Advertisement
अहान ने कहा कि कैसे उन दिनों उनका आत्मविश्वास बहुत कम था। वो नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट में बंधे थे इसलिए उन्हें चार साल तक कोई और फिल्म साइन करने की इजाजत नहीं थी। उनका कहना है कि उन दिनों उन्हें कई ऑफर मिले, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के चलते वो कोई नई फिल्म साइन नहीं कर पाए।
अहान शेट्टी को कैसे मिली ‘बॉर्डर 2’?
अहान शेट्टी ने आगे खुलासा किया कि एक दिन जेपी दत्ता और उनकी बेटी निधि दत्ता उनके घर डिनर पर आए थे जब निधि ने अचानक एक्टर को ‘बॉर्डर 2’ का ऑफर दे दिया। अहान को तब मजाक लगा और वो घबराए हुए थे कि वो एक न्यूकमर को इतनी बड़ी फिल्म कैसे दे रहे हैं। ‘बॉर्डर 2’ उनके लिए काफी मायने रखती है।