Dhurandhar Box Office Records: 'धुरंधर' ने एक ही दिन में बने 5 नए रिकॉर्ड, रणवीर सिंह ने खुद की फिल्म 'पद्मावत' को भी पछाड़ा
Dhurandhar Box Office Records: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने एक दिन में ही पांच नए रिकॉर्ड्स बना लिए हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' को भी इस फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar Box Office Records: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा लगातार बढ़ता जा रहा है। रिलीज के साथ ही इस एक्शन थ्रिलर ने दर्शकों को मोहित कर लिया है। यह फिल्म एक के बाद एक अपने रिकॉर्ड्स को सेट करती जा रही है। दूसरे दिन के रिकॉर्ड कलेक्शन ने ना सिर्फ मेकर्स को खुश कर दिया है, बल्कि बॉलीवुड में भी नए बेंचमार्क सेट कर दिए हैं।
रणवीर सिंह ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
'धुरंधर' ने दूसरे दिन 33.10 करोड़ की कमाई कर रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी सिंगल-डे कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले 2018 में 'पद्मावत' ने रिलीज के दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसे अब 'धुरंधर' ने पीछे छोड़ दिया है। रणवीर के लिए यह बॉक्स ऑफिस करियर का बड़ा माइलस्टोन साबित हो रहा है।
आदित्य धर की फिल्मों का सेट हुआ नया बेंचमार्क
फिल्म 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर के करियर में भी ये बड़ी उपलब्धि बनकर सामने आई है। इससे पहले उनकी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने दसवें दिन 17.17 करोड़ कमाए थे, जो उनका सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन बना था। अब 'धुरंधर' ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 'धुरंधर' के 33.10 करोड़ ने इस रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ दिया।
2025 का तीसरा सबसे बड़ा शनिवार
'धुरंधर' के क्रेज का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह साल 2025 का तीसरा सबसे बड़ा शनिवार बन चुकी है। इससे आगे केवल 'छावा' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्में हैं। 'धुरंधर' ने 'सैयारा' और 'वॉर 2' के शनिवार कलेक्शन को भी पीछे कर दिया है।
Advertisement
2025 के टॉप 10 हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर्स में एंट्री
फिल्म ने अब तक की रफ्तार को देखते हुए 2025 के टॉप 10 बॉलीवुड हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर्स में जगह बना ली है। शुरुआती कमाई ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में 'धुरंधर' कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।