Bigg Boss 19 Finale: 'बिग बॉस 19' को मिले टॉप 4! इस कंटेस्टेंट के एविक्शन से फैंस को लगा बड़ा झटका
Bigg Boss 19 Finale: 'बिग बॉस 19' के फिनाले से पहला एविक्शन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब 'बिग बॉस 19' को टॉप 4 कंटेस्टेंट मिल गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19 Finale : 'बिग बॉस 19' ग्रैंड फिनाले की शुटिंग पूरी हो चुकी है। सेट पर स्टार्स और एक्स कंटेस्टेंट्स की मौजूदगी ने आज की शाम को और भी ग्लैमरस बना दिया है। इस बीच फिनाले से पहले ही एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। खबरों के मुताबिक टॉप 5 के कंटेस्टेंट में से पांचवे नंबर पर अमाल मलिक थे, जो अब एविक्ट हो गए हैं। शो को उसके टॉप 4 मिल गए हैं।
अमाल मलिक हुए बाहर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉप-5 फाइनलिस्ट में से सबसे पहले अमाल मलिक का सफर शो से खत्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक एक टास्क के दौरान अमाल मलिक का एविक्शन हो गया है। बताया जा रहा है कि फाइनलिस्ट के घरवालों को कंटेस्टेंट्स के कटआउट उठाकर उनकी फोटो बनाने के लिए कहते हैं। जिसके फोटो का हिस्सा अधूरा रह गया, वही कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गया। इस टास्क के दौरान अमाल की तस्वीर का एक टुकड़ा गायब मिला और उन्हें एविक्ट कर दिया गया।
कौन पहुंचे टॉप 4?
अमाल मलिक के बाहर होने के बाद अब 'बिग बॉस 19' को उसके टॉप 4 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। टॉप 4 में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे शामिल हैं। दर्शकों में गौरव खन्ना को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। कई फैंस का मानना है कि ट्रॉफी पर उनका हक बनता है। वहीं तान्या और फरहाना को भी मजबूत दावेदार बताया जा रहा है।
कौन उठा सकता है ट्रॉफी?
फिनाले से ठीक पहले सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज है कि 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी कौन उठाएगा। लेटेस्ट पॉपुलैरिटी रैंक के मुताबिक फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना को पछाड़कर, पहले स्थान पर जगह बना ली है। जहां गौरव खन्ना के साथ ही तान्या, फरहाना और प्रणित भी अपने मजबूत फैनबेस के कारण रेस में बने हुए हैं। अब देखना होगा कि इस सीजन का विनर कौन बनता है।