Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बदली हिंदी सिनेमा की बॉक्स ऑफिस परिभाषा, 'पुष्पा 2' को पछाड़ बनी नंबर-1

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' अपने रिलीज के एक महीने बाद भी इतिहास रच रही है। अब इस फिल्म ने 'पुष्पा 2' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़कर हिंदी सिनेमा में नंबर वन फिल्म बन गई है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar Box Office Collection
Dhurandhar Box Office Collection | Image: X

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में अब तक की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। मेकर्स ने खुद इस बड़ी उपलब्धि की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर सक्सेस पोस्टर शेयर किया है। आइए जानते हैं कि 'धुरंधर' ने अब तक टोटल कितना कलेक्शन किया है।

मेकर्स ने शेयर किया सक्सेस पोस्टर

बुधवार को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें ‘धुरंधर’ को भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बताया गया है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, “थैंक यू इंडिया। गणपति बप्पा मोरिया।” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं।

'पुष्पा 2' को छोड़ा पीछे

मेकर्स के अनुसार, पैन-इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 33 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस से 831 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं ‘धुरंधर’ ने इसी आंकड़े को पार करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। बता दें कि ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने 821 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे अब ‘धुरंधर’ पीछे छोड़ चुकी है। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो मंगलवार तक ‘धुरंधर’ का कलेक्शन लगभग 782 करोड़ रुपये था और आधिकारिक आंकड़ों में थोड़ा अंतर संभव है। इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार को देखते हुए इसे हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट माना जा रहा है।

सिंगल लैंग्वेज में नया रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने सिंगल लैंग्वेज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अब पहले स्थान पर ‘धुरंधर’ है, जबकि दूसरे नंबर पर ‘पुष्पा 2’, तीसरे स्थान पर ‘छावा’ और चौथे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म शामिल है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: जज्बा, जुनून और जायका...हादसे में गए हाथ फिर भी कंटेस्टेंट ने बनाए नूडल

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड