Dhurandhar Box Office Collection Day 6: छठे दिन भी बरकरार रहा रणवीर सिंह का दबदबा, 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर आया तूफान
Dhurandhar Box Office Collection Day 6: 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन बरकरार है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक टोटल कितनी कमाई की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar Box Office Collection Day 6: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ते हुए शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
फिल्म की शुरुआत ने मचाया धमाल
'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ के कलेक्शन के साथ धमाकेदार ओपनिंग की थी। शनिवार को फिल्म की कमाई और बढ़ी और यह आंकड़ा 32 करोड़ तक पहुंच गया। तीसरे दिन 'धुरंधर' ने बेहतरीन ग्रोथ दिखाते हुए 43 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डकैत के किरदार की खूब तारीफ हुई है। उनके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और सौम्या टंडन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी दर्शकों को पसंद आ रही है।
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
'धुरंधर' ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए छठे दिन भी धांसू कमाई कर ली है। फिल्म ने बुधवार को 17.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में धुरंधर का कुल कलेक्शन 170.82 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इस आंकड़े से साफ है कि फिल्म 'धुरंधर' रणवीर सिंह की पिछले छह सालों की सबसे बड़ी फिल्म होगी।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी दिखा कमाल
भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी धुरंधर का जादू देखने को मिल रहा है। बुधवार को वर्ल्डवाइड फिल्म ने 50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 233.50 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में यह फिल्म जल्द ही 'रेड 2' के 237.46 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ सकती है।