Dhurandhar Collection Day 5: धुआंधार स्पीड से रिकॉर्ड तोड़ने बढ़ रही ‘धुरंधर’, 5वें दिन ‘छावा’ और ‘सैयारा’ को भी चटाई धूल
Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'धुरंधर' आए दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का जादू बड़े पर्दे पर चल गया। उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'धुरंधर' आए दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब पांचवें दिन इसने 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं। केवल इन पांच दिनों में ही इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है।
फिल्म 'धुरंधर' ने पांचवें दिन किया कमाल
फिल्म 'धुरंधर' ने 28 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिर ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई। अब Sacnilk ने फिल्म 'धुरंधर' के पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने शानदार कमाई की थी। चौथे दिन संजय दत्त की फिल्म 'धुरंधर' ने 23.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिर आया पांचवा दिन और इस दिन भी फिल्म 'धुरंधर' ने 26.50 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर ली है। अब पांच दिनों के बाद इसका भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 152.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
Advertisement
'धुरंधर' ने ‘छावा’ और ‘सैयारा’ को पछाड़ा
अब पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर देखे तो, 'धुरंधर' ने 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ को धूल चटा दी है। विक्की कौशल की फिल्म ने डे 5 पर 25.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘छावा’ ही नहीं, 'धुरंधर' ने पांचवें दिन के कलेक्शन के मामले में इस साल की अन्य ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ को भी पीछे छोड़ दिया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म ने डे 5 पर 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वो दिन दूर नहीं जब 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के क्लब में भी एंटर कर लेगी।
ये भी पढे़ंः जापान में ही थे Prabhas जब तेज भूकंप से हिला देश? ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा