अपडेटेड 24 December 2025 at 22:47 IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: नहीं थमी रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की रफ्तार, क्रिसमस से पहले बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। रिलीज के 20वें दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई करके तहलका मचा दिया है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar Box Office Collection Day 20
Dhurandhar Box Office Collection Day 20 | Image: X

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: दिसंबर की शुरुआत में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। 20 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म की कमाई में किसी तरह की गिरावट नहीं देखी गई है। दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स यह साफ दिखा रहा है कि 'धुरंधर' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। 

क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस की तस्वीर ही बदल दी। वीक डे होने के बावजूद फिल्म ने ऐसा कलेक्शन किया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि 20 दिनों में फिल्म ने टोटल कितना कलेक्शन कर लिया है।

20वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई

रिलीज के पहले दिन से ही 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। मल्टी स्टारर फिल्म में रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म 20वें दिन तक लगातार डबल डिजिट में कारोबार करने में कामयाब रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार यानी 20वें दिन धुरंधर ने करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई की। वीक डे के लिहाज से यह आंकड़े शानदार माने जा रहे हैं।    

'स्त्री 2' का रिकॉर्ड टूटा

20वें दिन की कमाई को जोड़ने के बाद 'धुरंधर' का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 635 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही फिल्म ने 2024 की बड़ी ब्लॉकबस्टर स्त्री 2 को पीछे छोड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 627 करोड़ रुपये रहा था। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नया इतिहास रच दिया है।

Advertisement

अब 'जवान' पर टिकी नजर

'स्त्री 2' को पीछे छोड़ने के बाद अब 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब अगला लक्ष्य है 'जवान', जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 643 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिसमस के दिन 'धुरंधर', 'जवान' के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। अगर ऐसा होता है, तो रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

यह भी पढ़ें: KBC 17 में नाना-नानी के सवाल पर फंस गए अगस्त्य नंदा, जयदीप ने दी सलाह

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 24 December 2025 at 22:47 IST