Dhurandhar: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ‘आलम भाई’ निकले टीवी के ये फेमस एक्टर, लुक देखकर पहचान नहीं पाए दर्शक

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में आलम भाई का रोल निभाने वाले एक्टर टीवी की दुनिया में काफी फेमस हैं। लेकिन फिल्म में इनके लुक को देखकर दर्शक इन्हें पहचान नहीं पाए।

Gaurav Gera
Gaurav Gera | Image: X

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों अपने दूसरे पार्ट को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। स्पाई थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में कई कलाकारों की एक्टिंग को सराहा जा रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा सरप्राइज एक्टर गौरव गेरा ने दिया है। फिल्म में उन्होंने ‘आलम भाई’ का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। दिलचस्प बात यह रही कि लंबे समय तक लोग पहचान ही नहीं पाए कि इस किरदार के पीछे गौरव गेरा हैं।

गौरव गेरा के काम पर मोना सिंह को हुआ गर्व

एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस मोना सिंह ने अपने दोस्त गौरव गेरा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए थे, लेकिन फिल्म 'धुरंधर' ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। एक्ट्रेस के मुताबिक इस समय पूरी इंडस्ट्री फिल्म की सफलता का जश्न मना रही है और साथ ही गौरव की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है।

Dhurandhar's Mohammad Aalam makes Gaurav Gera easy to miss and hard to  forget - India Today

‘आलम भाई’ के लुक ने कर दिया सबको हैरान

फिल्म 'धुरंधर' में गौरव गेरा ने कराची के लियारी इलाके में जूस शॉप चलाने वाले ‘आलम भाई’ का किरदार निभाया है। इस किरदार के लिए उनका लुक इतना अलग रखा गया कि कई दर्शक उन्हें पहचान ही नहीं पाए। मोना सिंह ने बताया कि गौरव ने लगभग दो साल तक इस फिल्म की शूटिंग की और किरदार की निरंतरता बनाए रखने के लिए उसी लुक को बनाए रखा। उनके अनुसार एक एक्टर को गिरगिट की तरह हर किरदार में ढल जाना चाहिए और उन्होने ने इस रोल में बिल्कुल वैसा ही किया।

‘छुटकी’ वाले गौरव को देखकर चौंक गए फैंस

जब लोगों को यह पता चला कि फिल्म में दिखने वाले ‘आलम भाई’ दरअसल वही गौरव गेरा हैं जो सोशल मीडिया पर ‘छुटकी’ के मजेदार किरदार के लिए मशहूर हैं, तो फैंस हैरान रह गए। मोना सिंह ने बताया कि लोगों का रिएक्शन बेहद दिलचस्प था।

Advertisement

सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी तस्वीरें

मोना सिंह ने ही गौरव गेरा को सलाह दी कि वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करें ताकि लोग समझ सकें कि फिल्म में वही आलम भाई बने हैं। इसके बाद जब सच्चाई सामने आई तो फैंस के बीच उनकी ट्रांसफॉर्मेशन और एक्टिंग को लेकर और ज्यादा चर्चा होने लगी।

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़, हेल्थ अपडेट देते हुए शोएब इब्राहिम ने बताई नई डाइट

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड