अपडेटेड 21 March 2026 at 09:26 IST

Dhurandhar 2: कौन हैं जसकीरत सिंह के परिवार वाले? इस दर्दनाक अतीत ने खोला रणवीर के किरदार का राज!

Jaskirat Singh Rangi Family: धुरंधर के किरदार हमजा को समझने के लिए उनके अतीत को जानना बेहद जरूरी है। यह कहानी ही फिल्म में रणवीर के किरदार को सही तरीके से दर्शाने में मदद करती है।

Follow : Google News Icon  
dhurandhar-2- who is jaskirat-singh-rangi-family-members-tragic-past-behind-ranveer-singh-hamza ali mazari character
Dhurandhar: The Revenge | Image: Social Media

Dhurandhar 2 Who Is Jaskirat Singh Rangi: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 18 मार्च को अपने पेड प्रिव्यू के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फैंस रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की शानदार एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन, इस फिल्म में जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है जसकीरत सिंह रंगी यानी रणवीर सिंह और उनके परिवार की कहानी। 'धुरंधर' के पहले पार्ट को देखने वाले कई दर्शकों के लिए जसकीरत का अतीत एक बहुत बड़ा रहस्य था, जो अब इस फिल्म में खुल गया है।

अगर आप भी रणवीर सिंह के इस खूंखार और शांत किरदार के पीछे का सच जानना चाहते हैं, तो यहां हम आपको उनके दर्दनाक अतीत की पूरी कहानी आसान शब्दों में बता रहे हैं।

जसकीरत सिंह रंगी और उनका हंसता-खेलता परिवार

Uploaded image

डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म में जसकीरत की आम और शांतिपूर्ण जिंदगी को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया है। जसकीरत सिंह रंगी एक साधारण पंजाबी परिवार का इकलौता बेटा है, जो भारतीय सेना में शामिल होने की ट्रेनिंग ले रहा है। उसके परिवार में उसके पिता जो खुद इंडियन आर्मी में अपनी सेवा दे चुके हैं, उसकी मां जो एक हाउसवाइफ हैं और दो बहनें शामिल हैं।

फिल्म के शुरुआती सीन्स में जसकीरत अपनी एक बहन 'जसलीन कौर' (जिसका किरदार पंजाबी एक्ट्रेस परवीर कौर पंधेर ने निभाया है) की शादी की तैयारियों में खुशी-खुशी लगा हुआ दिखाई देता है। लेकिन, पलक झपकते ही यह खुशहाल परिवार पूरी तरह से बिखर जाता है।
बता दें कि 'जसलीन कौर' का किरदार पंजाबी एक्ट्रेस परवीर कौर पंधेर ने निभाया है।

Advertisement

इस खौफनाक सच ने बदल दी जसकीरत की दुनिया

कहानी में असली दर्द तब शुरू होता है जब एक भ्रष्ट और ताकतवर नेता जसकीरत के पिता की सैन्य सेवा से चिढ़कर उनके परिवार को अपना निशाना बनाता है। नेता के गुंडे जसकीरत की बहन जसलीन को अगवा कर लेते हैं। जसकीरत अपनी जान पर खेलकर दुश्मनों से लड़ता है और अपनी बहन को बचा कर ले आता है। लेकिन, उसकी यह बहादुरी राजनीति और भ्रष्टाचार के आगे हार जाती है।

Uploaded image

उस नेता की ताकत और रसूख के चलते जसकीरत को सेना से निकाल दिया जाता है और झूठे इल्जाम लगाकर जेल में डाल दिया जाता है। जसकीरत के जेल जाते ही नेता के गुंडे उसके बेबस परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ते हैं। वे उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर देते हैं और उसकी दूसरी बहन 'हरलीन कौर' के साथ रेप करके उसे भी मौत के घाट उतार देते हैं।
बता दें कि हरलीन कौर का किरदार एक्ट्रेस हितिका बाली ने निभाया है।  

Advertisement

यह कल्पना से परे का दर्द और सदमा जसकीरत की रूह पर एक ऐसा गहरा घाव छोड़ जाता है, जो कभी नहीं भरता है। रणवीर सिंह ने इस छटपटाहट, दुख और पछतावे को पर्दे पर अपने हर एक सीन में बखूबी जिया है।

जसकीरत का अंत और 'हमजा' का जन्म

अपने परिवार के साथ हुए इस भयानक अन्याय को जसकीरत बर्दाश्त नहीं कर पाता। इसी दौरान जेल में उसकी मुलाकात आईबी चीफ अजय सान्याल यानी आर माधवन से होती है। अजय सान्याल उसे 'ऑपरेशन धुरंधर' का हिस्सा बनने के लिए मना लेते हैं।

यह रात जसकीरत की जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होती है। इसी रात वो कसम खाता है कि जब तक वह अपने परिवार की मौत के जिम्मेदार हर एक इंसान को खत्म नहीं कर देता, तब तक चैन से नहीं बैठेगा। यह वही रात थी जब एक साधारण फौजी 'जसकीरत' मर जाता है और खूंखार 'हमजा' का जन्म होता है।

Uploaded image

लियारी पर राज करने का सफर

इसके बाद कहानी जसकीरत सिंह रंगी यानी अब हमजा के इंतकाम और इंसाफ की आग के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे हालातों का मारा एक आम आदमी एक ऐसा खूंखार योद्धा बन जाता है जो अपने दुश्मनों के होश उड़ा देता है। जसकीरत की यह बैकस्टोरी इस फिल्म को सिर्फ एक एक्शन स्पाई थ्रिलर नहीं रहने देती, बल्कि इसे खोने के दर्द, असीम हिम्मत और इंसाफ की एक बहुत ही इमोशनल कहानी बना देती है।

यह जरूर पढ़ें: Dhurandhar 2 Atif Ahmed Role: 'धुरंधर 2' में 'आतिफ अहमद' बनकर छा गया ये एक्टर, 51 की उम्र में बना स्टार; निभाया दमदार किरदार

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 09:26 IST