Dhurandhar 2 Trailer: तय हुई तारीख और समय... इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का धमाकेदार ट्रेलर, मेकर्स ने किया अनाउंस

Dhurandhar 2 Trailer: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट अब नजदीक है। इससे पहले फैंस बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि धुरंधर 2 का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

Dhurandhar 2 Trailer Release Date
Dhurandhar 2 Trailer Release Date | Image: Social Media

Dhurandhar 2 Trailer Release Date: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इससे पहले फैंस बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, जो भी अब खत्म होने को है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कब आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर?

फैंस कई दिनों से धुरंधर 2 के ट्रेलर के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि ट्रेलर होली से पहले ही रिलीज कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। खबरें ये भी थीं कि आज यानी 6 मार्च को धुरंधर 2 का ट्रेलर आएगा, लेकिन फैंस का दिल एक बार फिर टूट गया है। क्योंकि मेकर्स ने साफ कर दिया है कि आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया जाएगा।

कल सुबह इतने बजे आएगा ट्रेलर

'धुरंधर: द रिवेंज' का एक पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा किया। पोस्टर में बताया गया है कि ट्रेलर शनिवार (7 मार्च) को सुबह ठीक 11 बजकर 1 मिनट पर दस्तक देगा।

पोस्टर में रणवीर सिंह को हाथ में गन लिए देखा जा सकता है। हमजा के किरदार में उनका इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "तैयार हो जाओ।" धुरंधर 2 का नया पोस्टर देख फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।  

Advertisement

यश की ‘टॉक्सिक’ से 'धुरंधर 2' का नहीं होगा क्लैश

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर अब यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ क्लैश नहीं होगा। पहले ये दोनों फिल्म एक साथ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है। यश ने खुद अनाउंस किया कि उनकी फिल्म अब 4 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके पीछे की वजह मिडल ईस्ट में हो रहे तनाव को बताया गया है। 

बताया जा रहा है कि आदित्य धर की 'धुरंधर 2' पिछले पार्ट से कई गुना बड़ी और ग्रैंड होगी। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन बेहद अहम रोल निभाते दिखेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कृति सेनन के खिलाफ यामी गौतम के एक रील 'लाइक' करने पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने दी सफाई, कहा- कभी भी सस्ती PR टैक्टिक्स…

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड