कृति सेनन के खिलाफ यामी गौतम के एक रील 'लाइक' करने पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने दी सफाई, कहा- कभी भी सस्ती PR टैक्टिक्स...

Yami Gautam-Kriti Sanon: यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर एक रील लाइक की थी, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। ये पोस्ट कृति सेनन के खिलाफ थी। अब यामी ने साफ किया है कि ऐसा उन्होंने जानबूझकर नहीं किया। ये गलती से हो गया था।

Follow : Google News Icon  
Yami Gautam- Kriti Sanon
Yami Gautam- Kriti Sanon | Image: IMDB, Instagram

Bollywood news: इंस्टाग्राम पर 'एक लाइक' और बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेसेस यामी गौतम और कृति सेनन के बीच विवाद की खबरें आने लगी। हालांकि यामी ने अब वीडियो लाइक करने पर सफाई दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी सस्ती PR टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया। मैं हमेशा अपने काम पर फोकस करती रही हूं और आगे बढ़ी हूं।

यामी के रील लाइक करने पर मचा बवाल

दरअसल, हाल ही में 'तेरे इश्क में...' फिल्म के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। जबकि 'हक' में यामी गौतम की एक्टिंग को भी खूब सराहना मिली। ऐसे में लोग कहने लगे कि ये अवॉर्ड यामी को मिलना चाहिए था। सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेसेस के फैंस के बीच बहस शुरू हो गई थी। इस बीच विवाद तब बढ़ गया जब यामी ने कृति के खिलाफ एक रील को लाइक कर दिया। अब उसी लाइक पर एक्ट्रेस का रिएक्शन आया है।

एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए क्या कहा?

यामी गौतम ने सफाई देते हुए X पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे पता चला है कि मैंने एक रील को 'लाइक' किया है जो दूसरे एक्टर को नीचा दिखाने वाली है। हमें हर दिन कई चीजों में टैग किया जाता है और यह किसी भी दूसरे टैग की तरह एक अवॉर्ड-फंक्शन के दौरान दिखा। यह सच नहीं है और निश्चित रूप से जानबूझकर नहीं किया गया था। अगर कुछ हुआ भी है, तो यह गलती से क्लिक हो गया होगा।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी सस्ती PR टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया। मैंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया है और आगे बढ़ी हूं। क्लिकबेट की दुनिया में, जाने-माने सोशल मीडिया पोर्टल्स के लिए भी इस पर जोर देना और इसे कॉफी-टेबल गॉसिप में बदलना लुभावना है। मुझे उम्मीद है कि वे इस बात पर विचार करेंगे कि मैंने इससे बेहतर रेप्युटेशन कमाई है।

Advertisement

यामी ने कहा कि मेरी कोई PR टीम नहीं है, मैंने एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शो पर बहुत पहले ही इज्जत से अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है और मैं अपने काम पर फोकस करती हूं।

वीडियो में क्या था?

जिस रील को यामी गौतम ने लाइक किया था, उसमें एक तरफ कृति सेनन की फोटो थी और दूसरी ओर यामी गौतम की एक वीडियो। ये वीडियो पुराना था, जिसमें यामी बोल रही थीं, "आप हर संभव कोशिश करते हैं, तब भी बात नहीं बनती। मैंने किसी भी तरह के वैलिडेशन की तलाश करना छोड़ दिया है। अगर मुझे वो अवॉर्ड मिलता है, तो मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं, वरना नहीं। ऐसा कुछ नहीं है।"

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम की पिछली फिल्म 'हक' नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अपोजिट इमरान हाशमी नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यामी अपने पति आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में कैमियो करती दिखेंगी। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: हाथ पकड़ने से कोई मर्द नहीं बन जाता, साथ हैं तो क्या सिर्फ बिस्तर के लिये? मिस्ट्री मैन संग इश्क की अफवाह पर भड़कीं 'वड़ा पाव गर्ल', बता दिया सच

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड