अपडेटेड 5 February 2026 at 21:18 IST
Dhurandhar 2 OTT Release: धुरंधर 2 Netflix पर नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, इतने करोड़ में OTT राइट्स को लेकर हुई डील
Dhurandhar 2 On Which OTT Platform: पहले पार्ट की कामयाबी के बाद रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर कई चीजें सामने आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Dhurandhar 2 The Revenge OTT Rights: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। पहले पार्ट की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद अब सीक्वल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस बार फिल्म Netflix पर नहीं, बल्कि JioHotstar पर रिलीज होने जा रही है। इतना ही नहीं, फिल्म के ओटीटी राइट्स 150 करोड़ रुपये में बिके हैं, जो हाल के सालों की सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में से एक मानी जा रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरी जानकारी-
क्यों बदला OTT प्लेटफॉर्म?
पहली फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी और 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और ओटीटी पर भी ग्लोबल चार्ट्स में टॉप किया। इसी शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने सीक्वल के लिए बड़ा फैसला लिया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने शुरुआत में दोनों पार्ट्स के राइट्स करीब 175 करोड़ में लेने की कोशिश की थी, लेकिन मेकर्स ने पहले पार्ट की सफलता देखने के बाद बेहतर डील का इंतजार किया।
150 करोड़ में किसने मारी बाजी?
पहली फिल्म की कामयाबी के बाद Jio Studios और JioHotstar ने बड़ा दांव खेला और सिर्फ ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स 150 करोड़ रुपये में खरीद लिए। बताया जा रहा है कि यह रकम पहले पार्ट के मुकाबले लगभग दोगुनी है। JioHotstar का रिलायंस जियो इकोसिस्टम से जुड़ाव इसे शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी मजबूत पहुंच देता है, जिससे फिल्म को ज्यादा दर्शक मिल सकते हैं।
थिएटर रिलीज और OTT स्ट्रीमिंग डेट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ थिएटर में19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ देखा जा सकता है। इसके अलावा थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद, यानी मई 2026 के दूसरे हफ्ते में JioHotstar पर देख सकते हैं।
Advertisement
इंटरनेशनल ऑडियंस में भी क्रेज
पहली फिल्म को पाकिस्तान और गल्फ देशों में थिएट्रिकल बैन का सामना करना पड़ा था, लेकिन ओटीटी पर रिलीज के बाद वहां के दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। इससे यह साफ हो गया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भारतीय सिनेमा को सेंसरशिप और डिस्ट्रीब्यूशन की सीमाओं से बाहर निकालकर ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
फैंस की उम्मीदें आसमान पर
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस स्पाई थ्रिलर के सीक्वल से दर्शकों को एक बार फिर दमदार एक्शन, ट्विस्ट्स और हाई-ऑक्टेन ड्रामा की उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर 2’ थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी वही कमाल दोहरा पाती है या नहीं।
Advertisement
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 21:18 IST