अपडेटेड 15 March 2026 at 17:25 IST

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी 'धुरंधर 2', एक सीन को लेकर रणवीर सिंह सहित मेकर्स को आया नोटिस

Dhurandhar 2 Legal Notice: फिल्म के पहले भाग में दिखाया गया था कि जसकीरत सिंह रंगी एक कैदी होता है, जिसे ट्रेनिंग देने के बाद पाकिस्तान भेजा जाता है। अब दूसरे पार्ट में उसकी जिंदगी से जुड़े कई नए राज सामने आने वाले हैं।

Follow : Google News Icon  
dhurandhar-2-makers-get-legal-notice-from-sikh-community-over-ranveer-singh-sikh-character-jaskirat-singh-rangi smoking-scene bollywood film
धुरंधर 2 | Image: instagram

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, आर माधवन और संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जबकि 18 मार्च को इसका पेड प्रीव्यू रखा गया है।

लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सिख समुदाय के कुछ लोगों ने फिल्म के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई है और फिल्म से जुड़े लोगों को कानूनी नोटिस भेजा गया है।

रणवीर सिंह ने निभाया है सिख किरदार

फिल्म में रणवीर सिंह एक सिख किरदार निभा रहे हैं। उनके इस किरदार के चित्रण को लेकर सिख समुदाय के कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फिल्म में सिख समुदाय की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है।

महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता विक्की थॉमस सिंह ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक और रणवीर सिंह के खिलाफ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस भेजा है।

Advertisement
Uploaded image

कौन से सीन पर जताई आपत्ति?

नोटिस में कहा गया है कि सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान करना सख्त मना है। ऐसे में फिल्म में सिख किरदार को धूम्रपान करते हुए दिखाना धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है।

आरोप लगाया गया है कि इस तरह के सीन सिख समुदाय की आस्था के खिलाफ हैं और इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

Advertisement

फिल्म से सीन हटाने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता विक्की थॉमस सिंह ने मांग की है कि फिल्म से सिख किरदार को धूम्रपान करते हुए दिखाने वाले सभी सीन तुरंत हटाए जाएं।

साथ ही उन्होंने कहा है कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और अन्य प्रमोशनल मटेरियल से भी ऐसे दृश्य हटाए जाएं। इसके अलावा फिल्म की टीम से सिख समुदाय से सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की गई है।

फिल्म में भारतीय जासूस बने हैं रणवीर सिंह

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक काल्पनिक भारतीय जासूस का किरदार निभा रहे हैं। कहानी के मुताबिक, वह हमजा अली बनकर पाकिस्तान में दुश्मनों के बीच रहकर भारत के लिए खुफिया जानकारी जुटाते हैं।

फिल्म के पहले भाग में दिखाया गया था कि जसकीरत सिंह रंगी एक कैदी होता है, जिसे ट्रेनिंग देने के बाद पाकिस्तान भेजा जाता है। अब दूसरे पार्ट में उसकी जिंदगी से जुड़े कई नए राज सामने आने वाले हैं।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित है कहानी

फिल्म की कहानी कई बड़ी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। इसमें 1999 इंडियन एयरलाइन्स फ्लाइट 814 हाईजैकिंग, 2001 इंडियन  पार्लियामेंट अटैक और 2008 मुंबई अटैक्स जैसी घटनाओं से प्रेरित खुफिया अभियानों को दिखाया गया है।

Uploaded image

कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?

'धुरंधर: द रिवेंज' को जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित किया गया है। यह फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रिलीज से पहले उठे इस विवाद का क्या असर पड़ता है और मेकर्स इस मामले पर क्या फैसला लेते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Dhurandhar 2: 'बड़े साहब' से लेकर 'हमजा अली' का सच आएगा सामने, 'धुरंधर 2' में उठेगा पहले पार्ट के इन बड़े राज से पर्दा
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 17:25 IST