अपडेटेड 22 March 2026 at 12:58 IST

Dhurandhar 2: ल्यारी या कराची नहीं, यहां हुई है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग, सेट देख पाकिस्तानी भी रह जाएंगे हैरान

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में पाकिस्तान के ल्यारी और कराची शहर को दिखाया गया था। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि रणवीर सिंह स्टारर की शूटिंग यहां नहीं हुई।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar The Revenge Day 1
Dhurandhar The Revenge | Image: instagram

Dhurandhar 2: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ तूफानी स्पीड में बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ते हुए कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म में पाकिस्तान के ल्यारी और कराची शहर को दिखाया गया है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि रणवीर सिंह स्टारर की शूटिंग यहां नहीं हुई।

आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग लोकेशन पाकिस्तान की ल्यारी या कराची नहीं, बल्कि हमारा भारत और थाईलैंड था। जी हां, खबरों की माने तो ‘धुरंधर 2’ और इसका पहला पार्ट जुलाई 2024 से अक्टूबर 2025 तक भारत और थाईलैंड में फिल्माया गया था। 

Real Vs Reel Shooting Locations od Dhurandhar

कहां हुई है ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग की मेन लोकेशन मुंबई का फिल्मिस्तान स्टूडियो, मड आईलैंड, डोंबिवली-मनकोली पुल और विले पार्ले था। इसके अलावा, कई सीन्स की शूटिंग पंजाब के अमृतसर, लुधियाना के खेड़ा गांव और पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी हुई थी। वही, इस स्पाई थ्रिलर के कुछ बड़े सीन्स की शूटिंग लद्दाख, कसौली और बैंकॉक में भी हुई थी, जहां पाकिस्तान के ल्यारी को हूबहू रीक्रिएट किया गया था। हालांकि, दोनों पार्ट्स की शूटिंग के लिए मेन हब फिल्मिस्तान स्टूडियो था।

थाईलैंड में बनाया गया ल्यारी

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें दिखाया गया कि कैसे थाईलैंड में पाकिस्तान का ल्यारी इलाका रीक्रिएट किया गया था। लगभग 500 भारतीय और थाई कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत करके केवल 20 दिनों में यह सेट तैयार किया था। थाईलैंड में पाकिस्तानी कस्बे से मिलता-जुलता एक सेट 6 एकड़ जमीन पर बनाया गया था। फिल्ममेकर्स ने जगह की प्रामाणिकता को बनाए रखने के लिए अखबारों की कटिंग और पुरानी पाकिस्तानी फिल्मों के फुटेज का भी इस्तेमाल किया था। मेकर्स ने ऐसा सेट बनाया था कि पाकिस्तानी भी पहली नजर में धोखा खा जाएं और उसे सच का ल्यारी समझने लगें। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2: क्या इस पाकिस्तानी नेता की बेटी पर आधारित है यालीना का किरदार, हमजा से जुदाई के बाद की दूसरी शादी?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 12:58 IST