अपडेटेड 22 March 2026 at 10:42 IST
Dhurandhar 2: क्या इस पाकिस्तानी नेता की बेटी पर आधारित है यालीना का किरदार, हमजा से जुदाई के बाद की दूसरी शादी?
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' भी अपने पहले पार्ट की तरह लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही। फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया था।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Dhurandhar 2: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ भी अपने पहले पार्ट की तरह लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही। फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया था। जहां उनके किरदार को असल जिंदगी की अलग-अलग शख्सियत से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं अब फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
हमजा अली मजारी को लेकर अभी तक क्लियर नहीं है कि उनका किरदार असल जिंदगी से प्रेरित है भी या केवल एक राइटर की कल्पना है। डायरेक्टर आदित्य धर पहले ही बता चुके हैं कि ये फिल्म बायोपिक नहीं है।
किसपर बेस्ड है यालीना जमाली का किरदार?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, ‘धुरंधर 2’ में यालीना जमाली का किरदार माहीन गबोल नाम की एक पाकिस्तानी महिला से प्रेरित हो सकता है। वो पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल की बेटी हैं जिनका कथित तौर पर उजैर बलूच की गैंग के एक सदस्य से रिश्ता था। खबरों के अनुसार, जब नबील गबोल को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने माहीन को कुवैत भेज दिया। वो हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हैं इसलिए उन्हें लेकर ज्यादा जानकारी पब्लिक नहीं है।
सामने आई जानकारी की माने तो, माहीन गबोल ने 5 दिसंबर 2025 को दिवंगत इलाही बक्स सूमरो के पोते मौला बक्स सूमरो से शादी की थी। दिलचस्प बात ये है कि ‘धुरंधर’ भी इसी दिन रिलीज हुई थी।
Advertisement
बात करें नबील गबोल की तो वो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़े हैं और 2002 से 2024 तक पाकिस्तान की नेशनल असेंबली का हिस्सा रहे हैं। वो सिंध प्रांत की विधानसभा के सदस्य भी थे। उनका ऐसा मानना है कि ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी (जमील जमाली) का किरदार उनपर बेस्ड है और उसे बहुत ही गलत अंदाज में पेश किया गया है। हालांकि, राकेश का दावा है कि उनका किरदार पाकिस्तान के कई सारे नेताओं को मिलाकर बनाया गया है।
हमजा से अलग हुई यालीना जमाली
‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया था कि यालीना को पता चल जाता है कि हमजा असल में एक भारतीय एजेंट है। वो पहले तो उसपर बंदूक तान देती है लेकिन बाद में उसकी मदद करने का फैसला करती है। उसका और हमजा का एक बेटा भी होता है। क्लाइमैक्स में दिखाया जाता है कि कैसे हमजा एक्सपोज होने के बाद वापस भारत लौट जाता है। तभी उसे पता चलता है कि उसका ससुर और यालीना का बाप जमील जमाली भी एक भारतीय एजेंट है। जमील उसे यालीना और बेटे जायन को भूलने के लिए कहता है। मेकर्स ने दिखाया नहीं कि हमजा के जाने के बाद यालीना और उसके बेटे का क्या होता है। वही, हमजा भारत लौटकर अपनी पत्नी और बेटे को याद कर उनकी फोटो जला देता है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 March 2026 at 10:42 IST