Dhurandhar 2 Review: 'धुरंधर: द रिवेंज' देख गदगद हुए राम गोपाल वर्मा, बताया Sholay से 100 गुना ज्यादा शानदार; बोले- मुगल-ए-आजम भी फीकी...
RGV Reviewed Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज को महज कुछ ही घंटे बचे हैं। इससे पहले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर जो रिव्यू दिए हैं, उसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

RGV Reviewed Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' का तगड़ा बज बना हुआ है। रणवीर सिंह की फिल्म की रिलीज को महज कुछ ही घंटे बचे हैं जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच, फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के रिव्यू ने 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की और हाइप बढ़ा दी है। उन्होंने फिल्म को 'नए सिनेमैटिक ऑर्डर की शुरुआत' बताते हुए दावा कि इसका असर 'शोले' से सौ गुना ज्यादा साबित हो सकता है।
राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म की तारीफों के जमकर पुल बांधे। इतना ही नहीं, उन्होंने आदित्य घर की शानदार फिल्ममेकिंग को सलाम करते हुए स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे सिनेमा आइकॉन्स को 'धुरंधर 2' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की सलाह तक दे डाली।
Sholay से 100 गुना ज्यादा शानदार धुरंधर 2
राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, 'कल रात 'धुरंधर 2' देखने के बाद, इसके हर पहलू में- चाहे वो इसकी अनुमानित कमाई हो, दर्शकों की एक्साइटमेंट हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई व्याकरण को तोड़ने का अंदाज हो या फिर सबसे बढ़कर इसका मनोवैज्ञानिक ऑडियो-विजुअल प्रभाव हो। इसका कुल असर 'शोले' (Sholay) से 100 गुना ज्यादा शानदार होगा। ये तय है कि अब तक बनी सभी महानतम फिल्में- 'मुगल-ए-आज़म' (MUGHAL-E-AZAM) से लेकर आगे तक इसके सामने महज टीवी सीरियल जैसी लगेंगी।'
'नए सिनेमैटिक ऑर्डर की शुरुआत'
उन्होंने आगे लिखा, ‘ये एक ’नए सिनेमैटिक ऑर्डर की शुरुआत' है। और सिनेमा की पिछली दुनिया में अब तक मौजूद हर चीज का निर्मम अंत।'
Advertisement
आदित्य धर के भी मुरीद हुए रामगोपाल वर्मा
वर्मा यही नहीं रुके, उन्होंने आगे तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा, 'डायरेक्टर (Director) शब्द की स्पेलिंग ही @adityadharfilms के नाम से शुरू होगी। स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गजों के लिए भी यही समझदारी और बुद्धिमानी होगी कि वे अपने सभी काम छोड़कर, 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) का 'FIRST DAY FIRST SHOW' देखने पहुंचें।'
आज शाम से पेड प्रिव्यू शोज शुरू
बता दें कि 'धुरंधर 2' साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हो रही है। लेकिन इससे एक दिन पहले यानी आज, 18 मार्च को शाम 4 बजकर 45 मिनट से लेकर 5 बजे के बीच कई सिनेमाघरों में पेड प्रिव्यू शोज शुरू हो रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारें नजर आएंगे।