अपडेटेड 23 March 2026 at 17:13 IST

Ranveer Singhs As Ghost: 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का 'भूतिया अवतार' देख कांप गई दर्शकों की रूह, जानिए क्या इसका मतलब?

Ranveer Singhs As Ghost: 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का इंटरवल के बाद 'भूतिया अवतार' देखने को मिला था, जिसे देखकर वहां के दर्शकों की रूह कांप गई थी। आइए जानते हैं कि इसका मतलब क्या होता है।

Follow : Google News Icon  
dhurandhar 2 ghost scene
dhurandhar 2 ghost scene | Image: instagram

Ranveer Singhs As Ghost: रणवीर सिंह और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' अपने दमदार कंटेंट और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी जसकिरत सिंह रंगी के जीवन पर आधारित है, जो परिस्थितियों के चलते अपनी पहचान बदलकर हमजा अली मजारी बन जाता है। लेकिन सालों बाद जब वह अपने अतीत से टकराता है, तो उसकी लाइफ में कई मोड़ आते हैं।

जसकिरत से हमजा बनने की कहानी

फिल्म में दिखाया गया है कि जसकिरत अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें पंजाब में छोड़ देता है और खुद एक नई पहचान के साथ पाकिस्तान में रहने लगता है। समय के साथ उसकी लाइफ पूरी तरह बदल जाती है। लेकिन अतीत की परछाइयां उसे कभी नहीं छोड़तीं और यही स्ट्रगल फिल्म की कहानी को गहराई देता है।

भूतिया सीन ने खींचा ध्यान

फिल्म का ‘भूत-प्रेत’ चैप्टर सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस सीन में रणवीर सिंह का किरदार जसकिरत, जो अब हमजा के रूप में जी रहा है, अपने दोस्त गुरबाज़ उर्फ पिंडा से भिड़ता है। नशे की हालत में पिंडा को जसकिरत एक डरावने काले भूत के रूप में दिखाई देता है। यह सीन बिना किसी स्पेशल इफेक्ट्स या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शूट किया गया है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

रणवीर सिंह का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

इस सीन के लिए रणवीर सिंह ने खास प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया। प्रोस्थेटिक्स आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्हें एक भयानक रूप में बदलते देखा जा सकता है। यह ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ डर पैदा करने के लिए नहीं, बल्कि किरदार के मेंटल स्ट्रेस और स्ट्रगल को दिखाया गया है।

Advertisement

सीन का क्या है मतलब

फिल्म में भूत का रूप केवल एक भ्रम नहीं है, बल्कि जसकिरत के अंदर चल रहे इमोशनल एंगल को दिखाता है। अपनी नई पहचान हमजा के साथ वह अपने पुरानी लाइफ से दूर हो चुका है। जब उसका अतीत उसके सामने आता है, तो वह अपने ही लोगों के लिए अजनबी बन जाता है। यह सीन उसके मानसिक दबाव, अकेलेपन और अपराधबोध को दर्शाता है।

सेट पर रणवीर का व्यवहार

फिल्म में काम करने वाले स्टार दानिश इकबाल ने रणवीर सिंह के व्यवहार की जमकर तारीफ की है। उनके मुताबिक रणवीर सेट पर काफी फ्रेंडली थे। वह शूटिंग के बाद अपने को-स्टार्स की तारीफ करते थे, जिससे पूरे सेट का माहौल पॉजिटिव बना रहता था।

Advertisement

फिल्म की स्टार कास्ट

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, गौरव गेरा और मानव गोहिल जैसे कलाकार नजर आते हैं। फिल्म को अलग-अलग अध्यायों में बांटा गया है, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाते हैं।


यह भी पढ़ें: हवा से भी तेज बढ़ी रही 'धुरंधर 2' की कमाई, Dhurandhar 1 से कितना आगे?

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 17:13 IST