Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में कौन है नवाब शफीक? पाकिस्तानी पीएम से हो रही तुलना, यहां दिखीं आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग'
Dhurandhar 2 Pakistan Connection: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' में 'नवाब शफीक' के रोल का कनेक्शन पाकिस्तान से जोड़ा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' से जुड़ी कहानी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar 2 Star Cast: रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तो गर्दा उड़ा ही रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एक खास किरदार आग की तरह फैल रहा है। वह किरदार है नवाब शफीक।
अगर आपने फिल्म देखी है या इंटरनेट पर इसके वायरल क्लिप्स देखे हैं, तो आपने भी पक्का गौर किया होगा कि यह किरदार एकदम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जैसा दिखता है।
कौन है ये नवाब शफीक और क्यों हो रहा है इतना वायरल?
फिल्म में नवाब शफीक का रोल सीधे तौर पर नवाज शरीफ से प्रेरित बताया जा रहा है। उनका लुक, उनके बात करने का अंदाज और उनकी बॉडी लैंग्वेज स्क्रीन पर इतनी असली लग रही है कि लोग उन्हें "सेम टू सेम" कह रहे हैं। दर्शक पूरी तरह से हैरान हैं और सोशल मीडिया पर फैंस आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि डायरेक्टर ने कैरेक्टर के लुक और प्रोस्थेटिक्स पर इतनी बारीकी से काम किया है कि रील और रियल में फर्क करना मुश्किल हो गया है।
आखिर क्या है इस एक्टर का असली नाम?
इस वायरल और दमदार किरदार को परदे पर जीवंत किया है टैलेंटेड एक्टर मशहूर अमरोही ने। मशहूर कोई नया नाम नहीं हैं, बल्कि वह बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर कमाल अमरोही के पोते हैं।
Advertisement
कास्टिंग से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा
आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि मशहूर अमरोही ने नवाब शफीक के रोल के लिए कभी ऑडिशन ही नहीं दिया था! दरअसल, शुरुआत में जब मशहूर ऑडिशन देने गए थे, तो उन्होंने 'मेजर इकबाल' की लाइन्स पढ़ी थीं। लेकिन जब आदित्य धर से उनकी पहली मुलाकात हुई, तो डायरेक्टर की पारखी नजर ने तुरंत पहचान लिया कि नवाब शफीक के रोल के लिए मशहूर ही सबसे परफेक्ट चॉइस हैं।
इस किरदार को असली जैसा दिखाने के लिए मशहूर अमरोही ने नवाज शरीफ के कई पुराने वीडियो और भाषण देखे, ताकि वह उनके हाव-भाव पकड़ सकें। उनकी यही शानदार मेहनत आज दर्शकों का दिल जीत रही है।