कानूनी पचड़े में फंसी आदित्य धर की 'धुरंधर 2', पुराने हिट गाने के गलत इस्तेमाल पर मचा बवाल, मेकर्स पर भड़की त्रिमूर्ति फिल्म्स
Dhurandhar 2 Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' कानूनी पचड़े में फंस गई है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आरोप लगाए हैं कि फिल्म में 'हम प्यार करने वाले' गाने को इस्तेमाल करने की परमीशन मेकर्स को नहीं दी गई थी। बिना राइट्स के इस गाने को फिल्म में इस्तेमाल किया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Dhurandhar 2 Controversy: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद विवदों में आ गई है। फिल्म में पुराने गाने 'हम प्यार करने वाले' के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बॉलीवुड प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने डायरेक्टर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस 'B62 स्टूडियोज' के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
त्रिमूर्ति फिल्म्स के क्या हैं आरोप
एक रिपोर्ट के अनुसार त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ कानूनी मोर्चे की पोल खोल कर रख दी है। आरोप लगाया गया है कि फिल्म 'धुरंधर 2' में साल 1989 की फेमस फिल्म 'त्रिदेव' के सुपरहिट गाने 'हम प्यार करने वाले' का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि इस गाने को यूज करने की अनुमति नहीं दी गई थी, फिर भी इसे फिल्म में यूज किया गया।
कॉपीराइट विवाद को लेकर मचा बवाल
सुपरहिट गाने 'हम प्यार करने वाले' को मूल रूप से आनंद- मिलिंद ने कंपोज किया था। इसे समीर अनजान ने लिखा था, जिसे अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण ने गाया था। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने दावा करते हुए बताया है कि इस गाने के म्यूजिक और साउंड रिकॉर्डिंग के फुल राइट्स उनके पास ही हैं। इसलिए फिल्म में गाने के इस्तेमाल करना 'कॉपीराइट कानून' का सीधा उल्लंघन है।
त्रिमूर्ति फिल्म्स की क्या हैं कानूनी मांगें
अपने अधिकारों की रक्षा के लिए त्रिमूर्ति फिल्म्स ने अदालत से इस गाने के इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाने की गुहार लगाई है। कंपनी ने न केवल गाने के इस्तेमाल पर पाबंदी की मांग की है, बल्कि इसके बदले उचित हर्जाने और अन्य कानूनी राहतों का भी दावा किया है। कंपनी ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि फिल्म के थिएटर रिलीज, ओटीटी स्ट्रीमिंग और प्रोमोशनल विज्ञापनों के जरिए इस गाने का व्यावसायिक इस्तेमाल उनके अधिकारों को नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि, टी-सीरीज ने इस गाने को यूट्यूब पर जारी करते हुए इसके मूल कलाकारों को क्रेडिट दिया है, लेकिन अधिकारों का विवाद अभी भी सुलझा नहीं है।
Advertisement
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इन कानूनी अड़चनों के बीच ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं। फिल्म में रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के मात्र 21 दिनों के अंदर ही इसने इंडियन बॉक्स पर 1,041.27 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन कर लिया है। अभी भी आदित्य धर की फिल्म की कमाई जारी है।