Dhurandhar 2 के क्लाइमैक्स में 500 लीटर पेट्रोल से किया गया था धमाका, करीब ही चल रहे थे रणवीर सिंह, फिर…

Dhurandhar 2 Climax: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अब फिल्म के SFX सुपरवाइजर ने इसके क्लामैक्स सीन को लेकर बड़ा हैरान करने वाला खुलासा किया है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2 Climax
Dhurandhar 2 Climax | Image: youtube

Dhurandhar 2 Climax: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इससे जुड़ा हर एक सीन और डायलॉग दर्शकों के बीच पॉपुलर हो चुका है। अब फिल्म के SFX सुपरवाइजर ने इसके क्लामैक्स सीन को लेकर बड़ा हैरान करने वाला खुलासा किया है।

‘धुरंधर 2’ के SFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने हाल ही में हिंदी रश पॉडकास्ट में बताया कि फिल्म में दिखाए गए सभी धमाके असली थे। उन्होंने रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल अभिनीत क्लाइमेक्स सीक्वेंस का भी जिक्र किया जिसे बनाने में लगभग 500 लीटर पेट्रोल लगा था।

‘धुरंधर 2’ के क्लाइमेक्स में दिखाया गया असली धमाका

विशाल त्यागी ने बताया कि वो आमतौर पर छोटे धमाके करने का काम करते हैं जिन्हें बाद में CGI की मदद से बढ़ाया जाता है। हालांकि, ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर इस बात को लेकर क्लियर थे कि वो CGI का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, खासकर धमाकों के लिए। 

विशाल ने खुलासा किया कि क्लाइमेक्स का आखिरी वाला टैंकर विस्फोट सबसे मुश्किल था। उस विस्फोट में बिखरे सारे टुकड़े असली थे। रणवीर सिंह उसके बिल्कुल पास से गुजर रहे थे और उन्हें यह सुनिश्चित करना था कि आग रणवीर तक न पहुंचे। उन्होंने एक्टर को बताया कि उन्हें कहां से चलना शुरू करना है। उन्होंने आगे कहा- ‘हमने असल में धुरंधर में खून पसीना दिया है’।

Advertisement

उन्होंने खुलासा किया कि पहले इस शॉट में अर्जुन रामपाल को भी होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से विस्फोट से पहले ही उन्हें हटाना पड़ा। विशाल को रणवीर की सेफ्टी को लेकर चिंता थी लेकिन एक्टर काफी शांत थे। शूटिंग के बाद भी टीम ने वहीं रुककर धमाका देखने का फैसला किया। शॉट पूरा होने पर रणवीर ने टीम की तारीफ करते हुए कहा- "तूने फाड़ दिया।" 

'हर टैंक में 25 किलो बारूद डालना पड़ा'

उन्होंने बताया कि विस्फोट करने के लिए उन्होंने असली ट्रेन बेस और कंटेनरों का इस्तेमाल किया था। उनके मुताबिक, “यह बहुत चैलेंजिंग था, लेकिन हमें पूरा भरोसा था। प्रोडक्शन टीम ने मुझे 250 लीटर ईंधन इस्तेमाल करने को कहा, लेकिन मैं इस बात पर अड़ा था कि कम से कम 500 लीटर ईंधन की जरूरत है। विस्फोट करने के लिए मुझे हर टैंक में 25 किलो बारूद डालना पड़ा ताकि सही असर हो सके। मैंने सुनी सबकी, की अपने मन की।”

Advertisement

ये भी पढे़ंः डरने के लिए हो जाओ तैयार! असली हॉन्टिड जगह शूट हुई थी ये हॉरर फिल्म, जहां 100 सालों से कोई नहीं गया; अब सीक्वल की रिलीज डेट का ऐलान

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड