
डरने के लिए हो जाओ तैयार! असली हॉन्टिड जगह शूट हुई थी ये हॉरर फिल्म, जहां 100 सालों से कोई नहीं गया; अब सीक्वल की रिलीज डेट का ऐलान
Tumbbad 2 Release Date: ‘तुम्बाड़ 2’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। बता दें कि ये वही हॉरर-फैंटेसी फिल्म है जिसे 2018 में बड़े पर्दे पर देख लोगों की चीख निकल गई थी। अब ये सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर फिर आपको डराने आ रही है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सोहम शाह की सबसे क्लासिक और डराने वाली फिल्म ‘तुम्बाड़’ अपने सीक्वल के साथ लौट रही है। ‘तुम्बाड़ 2’ में हस्तर की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।
Image: Instagram
आज ‘तुम्बाड़ 2’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। ये हॉरर-फैंटेसी फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोहम शाह ने इसका ऐलान करते हुए लिखा- ‘प्रलय आएगा’।
Image: IMDbAdvertisement
‘तुम्बाड़’ का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था जबकि ‘तुम्बाड़ 2’ के जरिए कहानी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आदेश प्रसाद को दी गई है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
Image: instagram
‘तुम्बाड़’ 2018 में रिलीज हुई थी लेकिन 2024 में री-रिलीज के समय उसे दर्शकों से ज्यादा प्यार और सराहना मिली। इसमें दिखाया गया गांव असली है जो महाराष्ट्र में है। फिल्म में दिखाई गई बारिश भी असली है।
Image: IMDbAdvertisement
लगभग चार मानसून सीजन में शूट हुई ‘तुम्बाड़’ को बनने में 6 साल लगे थे। फिल्म की शूटिंग ऐसी जगह पर हुई थी जहां 100 सालों से कोई नहीं गया था।
Image: IMDb
फिल्म ‘तुम्बाड़’ में मोहम्मद समद ने डबल रोल निभाए थे, पहला पांडुरंग (विनायक का बेटा) और दूसरा विनायक की दादी का। ये 75वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म है।
Image: IMDb