Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की आई आंधी, 6 दिन में तोड़े 'पठान' से लेकर 'एनिमल', 'गदर 2' तक के रिकॉर्ड
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की तो बॉक्स ऑफिस पर आंधी आ गई है। इस फिल्म ने 'पठान' से लेकर 'एनिमल', 'गदर 2' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे की तरफ बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों में ही 559 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही ये कई फिल्मों के सेट किए गए बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर रही है। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज इस कदर बना हुआ है कि हर दिन इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
छठे दिन भी जारी है 'धुरंधर 2' की ताबड़तोड़ कमाई
मंगलवार यानी छठे दिन भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। सुबह से शुरू हुई कमाई ने रात 8 बजे तक 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। पूरे दिन के ट्रेंड को देखें तो फिल्म ने लगातार ग्रोथ दिखाई, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है। 'धुरंधर 2' ने पहले ही 5 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया था। छठे दिन की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म ने 559.26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। 'धुरंधर 2' ने अब तक 829.76 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिसने इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर दिया है।
'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' ने 'पठान' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' को भी पीछे छोड़ दिया है। 'पठान' का नेट कलेक्शन 543 करोड़ रुपये था, जबकि 'एनिमल' ने 554 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में रणवीर सिंह की फिल्म अब इन दोनों से आगे निकल चुकी है। क्योंकि 'धुरंधर 2' की 6ठे दिन की कमाई अभी भी जारी है। इस स्टोरी के लिखने तक के ही छठे दिन के आंकड़े लिखे गए हैं, नाइट शो की कमाई की रिपोर्ट आनी बाकी है, जिससे जाहिर है कि फिल्म की टोटल कमाई में इजाफा देखने को मिलेगा।
'गदर 2' का रिकॉर्ड भी टूटा
सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर 2' का 526 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भी 'धुरंधर 2' ने छठे दिन ही पार कर लिया है। यह साबित करता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक मजबूत पकड़ बनाए रख सकती है।