Aditya Dhar Films: बॉक्स ऑफिस के नए बादशाह बने आदित्य धर, इन 4 फिल्मों ने बदल दी डायरेक्टर की किस्मत, एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप
Aditya Dhar Films: 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के नए बादशाह बनकर उभरे हैं। उनके द्वारा डायरेक्ट की गई 4 फिल्में, जो की सभी हिट पर हिट रही हैं। अब 'धुरंधर 2' से उनकी किस्मत बदलती हुई नजर आ रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Aditya Dhar: आदित्य धर आज बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में शामिल हो चुके हैं, जिनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसी के साथ उनकी सफलता की कहानी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इससे पहले उनकी चार फिल्में हिट पर हिट रही हैं, जिनकी कमाई ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। बता दें कि डायरेक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में शॉर्ट फिल्म ‘बूंद’ से की थी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला और यहीं से उनकी प्रतिभा को पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने लेखन और निर्देशन दोनों में अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी।
‘उरी’
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' आदित्य धर के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे। दुनियाभर में 341.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं इंडिया में फिल्म ने 293.75 करोड़ की कमाई की थी।
‘आर्टिकल 370’
‘आर्टिकल 370’ में आदित्य धर ने बतौर राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया था। ये फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी थी फिर भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। ये फिल्म बॉलीवुड की सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में नजर आईं थीं। फिल्म ने दुनियाभर में 105.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 92.65 करोड़ का कलेक्शन किया था।
‘धुरंधर’ से बना बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। रणवीर सिंह और मल्टीस्टार कास्ट से सजी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की थी।
Advertisement
‘धुरंधर 2’ की कमाई का जारी है धमाका
‘धुरंधर 2’ अब इस सफलता को और आगे बढ़ा रही है। फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में सैकड़ों करोड़ का कारोबार कर लिया है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। आदित्य धर की खासियत यह है कि उन्होंने अब तक कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। उनके काम में देशभक्ति, दमदार कहानी और मजबूत निर्देशन का शानदार मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाता है। इस फिल्म ने 6 दिनों में स्टोरी लिखे जाने तक 559.26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अभी 'धुरंधर 2' की कमाई जारी है।