अपडेटेड 13 November 2025 at 10:45 IST

Dharmendra Health Update: अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत? गोविंदा और अमिताभ बच्चन भी मिलने पहुंचे, फैंस ने की सलामती की दुआ

Dharmendra Health Update: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। अब उनका ट्रीटमेंट घर पर ही चल रहा है। आइए जानते हैं कि कैसी है एक्टर की तबीयत

Follow : Google News Icon  
Dharmendra Health Update
Dharmendra Health Update | Image: @aapkadharam/instagram

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रीच कैंडी अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज कराने के बाद अब वह घर पर ही ट्रीटमेंट ले रहे हैं। 

परिवार ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि धर्मेंद्र अपने अपनों के बीच रह सकें और समय बिता सकें। 

उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने भी कहा कि यह राहत की बात है कि वह अब अस्पताल में नहीं हैं, हालांकि परिवार के सभी सदस्य अब भी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। आइए जानते हैं कि अब कैसी है उनकी तबीयत

कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत?

अस्पताल के डॉ. राजीव शर्मा ने धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें बुधवार को सुबह लगभग 7:30 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि आवश्यक उपचार के बाद धर्मेंद्र जी पूरी तरह संतुष्ट हैं और स्थिर स्थिति में घर लौट गए हैं। डॉक्टरों की एक टीम उन्हें घर पर भी विजिट कर रही है और उनकी हेल्थ पर लगातार नजर रख रही है।

Advertisement

हालचाल जानने गोविंदा और अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे

धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार की खबर के बाद कई बॉलीवुड सितारे उनके घर पहुंचे। एक्टर गोविंदा ने बताया कि धर्मेंद्र जी अब ठीक हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वो घर पर हैं। डॉक्टरों की निगरानी में हैं और धीरे-धीरे बेहतर महसूस कर रहे हैं। वहीं, मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी अपने पुराने दोस्त धर्मेंद्र से मिलने उनके घर पहुंचे थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित मोदी को भी उनके घर के बाहर देखा गया था।

फैंस ने की सलामती की दुआ

जैसे ही धर्मेंद्र के घर लौटने की खबर फैली, उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लग गया। लोग पोस्टर, फूल और ‘गेट वेल सून’ कार्ड लेकर पहुंचे और अपने चहेते अभिनेता की सलामती की दुआ करने लगे। धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने बताया कि धर्मेंद्र की देखभाल अब घर पर की जा रही है और डॉक्टर लगातार विजिट कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अबू मलिक का उदित नारायण के KISS विवाद पर रिएक्शन, कुमार सानू पर कसा तंज

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 10:45 IST