उदित नारायण के KISS विवाद पर अबू मलिक का आया रिएक्शन, कुमार सानू पर भी कसा तंज
Abu Malik: अबू मलिक ने हाल में सिंगर उदित नारायण के किस वाले विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कुमार सानू पर भी तंज कसा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Abu Malik: म्यूजिक कंपोजर अबू मलिक ने हाल ही में सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू पर बेबाक बयान दिया है। उदित नारायण का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो एक फीमेल फैन को कथित तौर पर किस करते हुए नजर आए थे।
इसपर अबू मलिक ने अपनी राय रखते हुए कहा है कि यह मानवीय संगति की भूख है। इसके साथ ही उन्होंने कुमार सानू को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है
उदित नारायण के विवाद पर क्या बोले अबू मलिक?
अबू मलिक ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘शायद भूख है, मानवीय संगति की भूख। भगवान जाने क्या है। मुझे तो झटका लगेगा यह सोचकर कि कोई किसी को बस पकड़कर Kiss कर ले। यह अजीब है यार, यह हताशा है।’
उन्होंने आगे कहा, 'इतनी हताशा नहीं होनी चाहिए। आपके पास सब कुछ है, तो विनम्र रहो और भगवान का शुक्रिया करो कि सड़क से उठकर यहां तक पहुंचे।' अबू मलिक ने उदित नारायण को अच्छा और विनम्र इंसान बताया, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि उनका सिर बादलों में है।
Advertisement
कुमार सानू को क्यों बताया अहंकारी
अबू मलिक ने अपने बयान में कुमार सानू को अहंकारी बताते हुए कहा कि जिस तरह वह बात करते हैं, चलते हैं, उससे अहंकार झलकता है। उन्होंने कहा कि कुमार सानू अब धर्म और राजनीति की बात करने लगे हैं लेकिन आखिर में हैं तो वह एक गायक ही हैं। अबू ने कहा कि कुमार सानू ‘मोर की तरह इठलाते हैं, जैसे दुनिया जीत ली हो। जबकि गाना गाने के पीछे पूरा टीमवर्क होता है, एक्टर, संगीतकार, गीतकार, रिकॉर्डिस्ट, सबकी मेहनत होती है।'
अबू मलिक ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में संगीतकारों के साथ हमेशा पक्षपात हुआ है। 'संगीत निर्देशक गाना कंपोज करने में मेहनत करता है, लेकिन क्रेडिट गायक को मिलता है। यही इतिहास रहा है, लता मंगेशकर से लेकर अरमान मलिक तक। संगीतकारों को कभी बराबरी का हक नहीं मिला।' उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर के गानों के पीछे नौशाद और मदन मोहन जैसे संगीतकारों का बड़ा योगदान था, लेकिन उनका नाम उतना सामने नहीं आया।
Advertisement
संगीतकारों के अधिकार पर क्या बोले अबू?
अबू मलिक ने कहा कि IPRS (Indian Performing Rights Society) संगीतकारों को उनका हक दिलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन स्थिति आज भी असमान है। ‘कमाई सिर्फ गायक और एक्टर करते हैं। संगीतकारों की कोई बराबरी नहीं। यही फर्क है, उनका ग्राफ नीचे और गायकों का ऊपर।’