काश वो आज होते...धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- गर्व है
Dharmendra: एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजे जाने का ऐलान किया गया है। 25 जनवरी की शाम को पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी करने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर के चाहने वाले की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। उनसे प्यार करने वाले लोग उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं। धर्मेंद्र के सम्मान की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बीच धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी का भावुक रिएक्शन भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
सरकार के फैसले पर हेमा मालिनी का इमोशनल पोस्ट
पद्म विभूषण सम्मान की अनाउंसमेंट करने के बाद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं हैं। उन्होंने लिखा कि उन्हें गर्व है कि सरकार ने धरम जी के फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए अपार योगदान को पहचानते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा है। उनका यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और फैंस भी लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। धर्मेंद्र को पद्म विभूषण दिए जाने की खबर के बाद उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद करते हुए उनकी फिल्मों, डायलॉग्स और एक्टिंग को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन
बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। उनके जाने की खबर से पूरा देश और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में आ गई थी। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उन्हें याद कर भावुक हो गया था। उनके निधन के बाद कई कार्यक्रमों और मंचों पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी।
मीडिया से बातचीत में क्या बोलीं हेमा मालिनी
मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें यह खबर सुबह ही मिल गई था और इस खास मौके से वह और उनका परिवार बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र न सिर्फ एक शानदार एक्टर थे बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे। वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे और यही उनकी सबसे बड़ी खासियत थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि यह सम्मान उन्हें बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन अब मिला सम्मान भी उनके योगदान की बड़ी पहचान है।