Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर छा गए अजय देवगन, सिर्फ 3 दिनों में धमाल-4 पहुंची 100 करोड़ के करीब

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अब फिल्म का रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है जिससे फिल्म ने पहले वीकेंड में ही शानदार कमाई कर ली है।

dhamaal 4
dhamaal 4 | Image: dhamaal 4

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। कॉमेडी फिल्म होने के कारण दर्शकों को यह फिल्म पसंद भी आ रही है। अब फिल्म का रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है जिससे फिल्म ने पहले वीकेंड में ही शानदार कमाई कर ली है। 

रविवार को कितनी कमाई हुई 

'धमाल-4’ ने रविवार को अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.50 करोड़ की नेट कमाई की है। वीकेंड के आखिरी दिन देश भर में धमाल-4 के 11,481 शो प्रदर्शित हुए हैं।  

धमाल-4 की अब तक की कितनी कमाई हुई 

'धमाल-4’ ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। फिर फिल्म ने शनिवार को 22.50 करोड़ और रविवार को 28.50 करोड़ की कमाई के साथ पहले तीन दिन में 65 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। 

Uploaded image

100 करोड़ से बस इतनी दूर 

बता दें कि धमाल-4 को विदेशों में भी सफलता हासिल हो रही है। देश-विदेश की कमाई को मिलाकर धमाल-4 ने सिर्फ तीन दिनों में 92 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। इससे यह फिल्म 100 करोड़ से सिर्फ 8 करोड़ रुपये की दूरी पर है। 

Advertisement

अब होगा मंडे टेस्ट 

अब आज सोमवार 13 जुलाई को दर्शकों का धमाल-4 की तरफ कैसा रुख रहता है, ये सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। 

कौन कौन हैं फिल्म में 

'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Dhamaal 4 Box Office Day 1: पहले ही दिन अजय देवगन ने मचा दिया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, छाप डाले इतने करोड़

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड