Dhamaal 4 Box Office Day 1: पहले ही दिन अजय देवगन ने मचा दिया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, छाप डाले इतने करोड़

Dhamaal 4 Box Office Day 1: अब धमाल-4 ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली है।

dhamaal 4 box office day 1
dhamaal 4 box office day 1 | Image: Ajay Devgn

Dhamaal 4 Box Office Collection: इस हफ्ते सिनेमा घर में नई फिल्म ‘धमाल-4’ रिलीज हुई है। यह अजय देवगन की वर्ष 2026 की पहली फिल्म है। यहां यह भी बता दें कि अजय देवगन अपनी इस फिल्म से कॉमेडी फिल्म की हैट्रिक भी बना चुके हैं। यह लगातार अजय देवगन की तीसरी कॉमेडी फिल्म है। इससे पहले अजय की 'दे दे प्यार दे-2' और ‘सन ऑफ सरदार-2’ जैसी 2 कॉमेडी फिल्में रिलीज हुई थी। 

अब धमाल-4 ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली है, जिससे उम्मीद है कि फिल्म पहले वीकेंड में बड़ा कलेक्शन करने में कामयाब हो सकती है। 

पहले दिन कितनी हुई कमाई

'धमाल-4’ ने पहले दिन भारत में 13.75 करोड़ का नेट कारोबार किया है। शुक्रवार 10 जुलाई को इस फिल्म के देशभर में कुल 10,669 शो प्रदर्शित किए गए। 

Uploaded image

वीकेंड में मचेगा धमाल 

अजय देवगन की 'धमाल-4' की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी दिखाई दे रही है। शनिवार सुबह से ही ऑनलाइन बुकिंग साइट्स पर फिल्म के कई शो तेजी से हाउसफुल की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन शनिवार को शुक्रवार से बड़ा और रविवार को दोनों दिनों दें से बड़ा हो सकता है।

Advertisement

कौन कौन हैं फिल्म में 

'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।  

धमाल 5 का भी हुआ ऐलान 

धमाल-4 फिल्म के निर्माता अपनी इस फिल्म से इतने उत्साहित है कि उन्होंने फिल्म के अंत में इसके पांचवें भाग धमाल-5 की भी घोषणा कर दी है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है वेलकम 3, अल्फा का बजना शुरू हो गया है बाजा

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड