Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन का राज, 'धमाल 4' की कमाई के आगे फीकी पड़ी 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल'

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' को रिलीज हुए दो दिन बीत चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई के जरिए कब्जा करने की पूरी प्लानिंग कर ली है।

Dhamaal 4 Box Office Collection
Dhamaal 4 Box Office Collection | Image: Instagram

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की नई फिल्म 'धमाल 4' गत 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है। फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी और अब दूसरे दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले से मौजूद फिल्मों को भी अपनी कमाई से पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कितना किया कलेक्शन।

'धमाल 4' ने दूसरे दिन किया दमदार प्रदर्शन

अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल 4' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है। फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'धमाल' 2007 में, दूसरी फिल्म 'डबल धमाल' 2011 में और तीसरी फिल्म टोटल 'धमाल' 2019 में रिलीज हुई थी। 'धमाल' सीरीज की पिछली सभी फिल्मों की तरह ही इसे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

कमाई का बाकी की फिल्मों पर असर

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, खबर लिखने तक दूसरे दिन फिल्म ने 17.19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ने केवल दो दिनों में ही 31.19 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। अजय देवगन की इस फिल्म की तेज रफ्तार के कारण सिनेमाघरों में पहले से चल रही अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की कमाई पर गहरा असर पड़ा है।

'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का हाल

आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 11 जुलाई तक यानी रिलीज के 9वें दिन तक इस फिल्म ने 1.98 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसका कुल कलेक्शन 51.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। 16वें दिन फिल्म ने 1.49 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तक इसका कुल बिजनेस 127.54 करोड़ रुपये रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: शो में सुनीता की गालियां सुनकर पति गोविंदा का क्या था रिएक्शन?
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड