अपडेटेड 18 January 2025 at 10:12 IST

पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार साथ शादी अटेंड करते दिखे दीपिका-रणवीर, तो फैंस को क्यों सताई दुआ की टेंशन; पूछने लगे ये सवाल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार कोई वेडिंग अटेंड करने पहुंचे हैं। यहां दोनों एथनिक लुक में नजर आए।

Follow : Google News Icon  
Deepika Padukone and Ranveer Singh
Deepika Padukone and Ranveer Singh | Image: X/Instagram

Deepika Padukone and Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के लवी-डवी कपल में से एक माने जाते हैं। इन्हें साथ देखने के लिए फैंस किस कदर बेकाबू रहते हैं ये तो कपल की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग से साफ जाहिर होता है। फिलहाल बी-टाउन का ये कपल पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहा है, यही वजह है कि दोनों को मुश्किल ही साथ स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में न्यू पेरेंट्स को साथ देखा गया जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार कोई वेडिंग अटेंड करने पहुंचे हैं। यहां दोनों एथनिक लुक में नजर आए। रणवीर सिंह ऑफ व्हाइट शेरवानी में तो दीपिका व्हाइट एंड पिंकिश कलर के लहंगे में दिखाई दीं। दोनों इस लुक में शानदार कपल गोल दे रहे थे। साथ में दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।

फैंस को सताई दुआ की याद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और दीपिका कजिन की शादी में शरीक होने पहुंचे थे। इस शादी को अटेंड करने के लिए कपल ने ट्रेडिशनल आउटफिट चुना जिसमें दोनों के फैशन स्टाइल ने लाइमलाइट चुरा ली। वहीं इस मौके पर दोनों के साथ उनकी लाडली दुआ नजर नहीं आई। जाहिर है कि हर कोई उनकी बेटी को देखने के लिए बेताब है। हालांकि, कपल कब अपनी बेबी गर्ल को दुनिया से रूबरू कराएगा ये देखने वाली बात होगी।

सितंबर में किया था बेबी गर्ल का वेलकम

बता दें कि दीपिका और रणवीर के घर 8 सितंबर 2024 को किलकारी गूंजी थी। इस दिन कपल की जिंदगी में एक प्यारी सी परी ने दस्तक दी जिसका नाम दुआ रखा गया। अब दुआ लगभग 6 महीने की हो चुकी है। कपल नवंबर 2024 में बेटी के साथ पहली बार कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ था। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Emergency BO Day 1: इंदिरा के रोल में कैसी दिखीं कंगना रनौत? जानें 'इमरजेंसी' के पहले दिन का कलेक्शन

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 18 January 2025 at 10:12 IST