Emergency BO Day 1: इंदिरा गांधी के रोल में लोगों को पसंद आईं कंगना रनौत? जानें 'इमरजेंसी' के पहले दिन का कलेक्शन

Emergency BO Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

Follow : Google News Icon  
Emergency Release Date
‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट | Image: kangana ranaut instagram

Emergency BO Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' तमाम बाधाओं के बाद आखिरकार थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। फिल्म 17 जनवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगी जो लोगों का ध्यान खींचने में खासा कामयाब नहीं हुई। कंगना की फिल्म की ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत हुई। अब फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

कंगना रनौत ने इमरजेंसी में इंदिरा गांधी का किरदार बखूबी निभाया है। फिल्म देखकर थिएटर्स से निकले दर्शकों ने कंगना के रोल की जमकर सराहना की है। हालांकि फर्स्ट डे कलेक्शन में इसका असर नहीं दिखा। ये फिल्म 'क्वीन' के फिल्मी करियर के लिए बेहद अहम है। जाहिर है कि साल 2015 में आई कंगना की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' की सक्सेस के बाद उनकी लगभग 10 फिल्में आई जो धमाल नहीं मचा सकीं। साल 2019 में रिलीज हुई 'मणिकर्णिका' ही औसत फिल्म का टैग ले पाई। ऐसे में 'रंगून' फेम स्टार एक हिट के लिए तरस रही हैं।

'इमरजेंसी' का BO पर पहले दिन का हाल

ट्रेड पोर्टल्स के मुताबिक, इमरजेंसी 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में 'इमरजेंसी' के पहले दिन का कलेक्शन सामने आया है जो वाकई हैरान कर देने वाला है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरजेंसी ने पहले दिन 2.35 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े बताए जा रहे हैं इसमें बदलाव हो सकता है।

वीकेंड पर कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद

कंगना रनौत 'इमरजेंसी' में न सिर्फ लीड कैरेक्टर प्ले कर रही हैं बल्कि वो इसकी डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर भी हैं। खैर, 'इमरजेंसी' की एडवांस बुकिंग में भी ज्यादा कमाई नहीं हुई। इस हाल में फिल्म की निर्भरता वर्ड ऑफ माउथ और ऑन स्पॉट बुकिंग पर मानी जा रही है। हालांकि फिल्म से वीकेंड के मौके पर कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

कंगना के अलावा अहम रोल में ये सेलेब्स

कंगना रनौत के निर्देशन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' में खुद एक्ट्रेस ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। 'इमरजेंसी' 1975 में इंदिरा गांधी के लगाए गए 21 महीने के आपातकाल पर बनी है। फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और विशाक नायर भी अहम भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: 'वारिस अली, मेरे पति... उन्होंने कुछ किया नहीं, डरे क्यों', सैफ मामले में आया नया मोड़, कौन है महिला? जिसने किया बड़ा दावा

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड