दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी; दोबारा बने बेटी के माता-पिता
बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कपल के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। दुआ बनी बड़ी बहन बन गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कपल के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। शनिवार, 19 सितंबर 2026 को एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को दीपिका ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
दीपिका पादुकोण 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनी है। 19 सिंतबर 2026 की तारीख बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत जोड़ी के लिए यादगार बन गई। रणवीर-दीपिका फिर से माता-पिता बने तो दुआ बड़ी बहन। इस खबर को दोनों ने अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गुड न्यूज सुनते ही दीपिका और रणवीर के फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई है।
फिर बेटी की माता-पिता बने दीपिका-रणवीर
दीपिका-रणवीर ने नजर वाले इमोजी के साथ ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें डेट के साथ अपनी दूसरी बेटी के जन्म का ऐलान किया। पोस्ट में लिखा है- "बेबी गर्ल का स्वागत है! 19/9/2026। दुआ, दीपिका और रणवीर।" कैप्शन में बुरी नजर से बचाने वाला इमोजी भी है। साथ ही न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट भी प्रिंट शेयर किए हैं।
कपल को बधाई देने वालों का लगा तांता
डिलीवरी से ठीक एक दिन पहले रणवीर और दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। फैंस ने कपल के फोटोज और वीडियो देखकर नन्हें मेहमान के कभी भी आने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। आज एक्ट्रेस ने गुड न्यूज ही शेयर कर दिया। दीपिका के दूसरी बार मां बनने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैंस के साथ सेलिब्रिटी भी कपल को बधाई दे रही है।
Advertisement
दुआ का जन्मदिन भी सितंबर महीने में
दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में सोनम कपूर, श्रेया घोषाल, कृति सेनन, मल्लिका दुआ, कृति खरबंदा, हुमा कुरैशी समते तमाम सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि दीपिका ने अपनी पहली बेटी को भी सितंबर महीने में ही जन्म दिया था। 8 सितंबर 2024 को दीपिका-रणवीर ने पहली बेटी दुआ पादुकोण का वेलकम किया था। कपल ने दुआ के दूसरे जन्मदिन पर ब्लैक-एंड-व्हाइट मैटरनिटी फोटोशूट भी शेयर किया था, जिसमें दीपिका अपना बेबी बंप दिखाती नजर आई थीं।